पति के साथ खाना खाया, फिर फंदे पर झूली महिला: शादी के 4 साल बाद भी संतान नहीं होने से थी परेशान

Dead body of a love married girl found hanging In Jaipur
X
फंदे से लटका मिला युवती का शव।
अजमेर में संतान नहीं होने से परेशान महिला ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Rajasthan News: अजमेर में शादी होने के बाद बच्चे नहीं पैदा होने से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। हालांकि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजनों के अनुसार मृतका नीतू केशव की शादी 4 साल पहले रामगंज कंजर बस्ती निवासी अजय से हुई थी। जब 2 साल तक उसको बच्चा नहीं हुआ तो वह डिप्रेशन में आ गई। इसके बाद से वह लगातार तनाव झेलती रही। गुरुवार की सुबह पति के साथ बैठी रही और साथ में ही नाश्ता भी किया। लेकिन इसके बाद अचानक से अपने कमरे में जाकर फंदे पर झूल गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जयपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: कार सवार पर किया हमला, लूटे 1 करोड़ से ज्यादा के गहने; व्यापारी ने भागकर बचाई जान

खुद की चुनरी से लगाया फंदा
फांसी की सूचना पाकर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रखवाया है। जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मृतका ने अपने कमरे पर जाकर खुद की चुनरी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें: नीट पेपर लीक मामले में 3 साल से फरार दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों पर 50 हजार का था इनाम

पुलिस जांच में जुटी
रामगंज थाना एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि मृतका नीतू और उसके पति अजय के बीच किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है। परिजनों ने कोई शिकायत भी नहीं दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अधीक्षक को मेडिकल बोर्ड गठन कर मृतका के के शव का पोस्टमार्टम करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story