Logo
election banner
Suicide Case in Rajasthan:  कोटा में शुक्रवार के दिन एक और कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने सुसाइड कर जान दे दी। मृतक का नाम अभिषेक (16) बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। हालांकि यह कदम किस कारणवश उठाया इसकी जानकारी का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

JEE की तैयारी कर रहा था छात्र
बिहार के रहने वाले 16 वर्षीय अभिषेक ने गुरुवार की रात सुसाइड कर जान दे दी। मृतक राजस्थान के कोटा में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के घर वालों को इसकी जानकारी दी। 

मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा- पापा मुझसे नहीं होगा, मैं JEE नहीं कर पाऊंगा। यह छात्र पिछले एक साल से कोटा में ही रहकर तैयारी कर रहा था। जो गुरुवार की रात अपने पीजी में सल्फास खाकर जान दे दी। मृतक छात्र की उम्र मात्र 16 वर्ष थी।

FSL टीम को मौके पर बुलाया
डीएसपी धर्मवीर सिंह ने मुताबिक सुसाइड करने छात्र का नाम अभिषेक है जो बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। पिछले एक महीने से विज्ञान नगर इलाके के पीजी में रह रहा था। उसने सल्फास का सेवन कर जान दे दी है। मौके पर FSL टीम को बुलाया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। अभिषेक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

jindal steel Ad
5379487