श्रद्धालुओं की बस नदी में गिरी, 42 घायल: गुजरात से देवी दर्शन के लिए जा रहे थे जालौर  

Sirohi Bus Accident
X
राजस्थान के सिरोही में नदी में गिरी श्रद्धालुओं की बस।
Sirohi Bus Accident: गुजराज के हिम्मत नगर से देवी दर्शन के लिए जालोर जा रहे श्रद्धालुओं की बस शनिवार 3 अगस्त को नदी में गिर गई। सिरोह के सुरपगला गांव में हुए इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Sirohi Bus Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। आबूरोड से अंबाजी जा रही श्रद्धालुओं की बस नदी में गिर गई। हादसे में 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। उन्हें राजकीय अस्पताल आकराभटटा में भर्ती कराया गया है।

आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में सुरपगला गांव के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने घायलों को आबूरोड पीएमओ को सूचित कर घायलों को बस निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मोड़ते समय बिगड़ा बैलेंस, 11 गंभीर
पुलिस ने बताया कि बस मोड़ते समय बैलेंस बिगड़ गया था, जिस कारण बस नदी में गिर गई। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। हादसे के वक्त बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें से तकरीबन 42 लोग घायल हैं। 11 को गंभीर हालत में सिरोही रेफर किया गया है। शेष का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

जोर से झटका लगा और पानी में जा गिरी बस
गुजरात के हिम्मत नगर निवासी करण सिंह (45) ने बताया, शुक्रवार को रामदेवरा दर्शन के बाद जालौर में सुड़ा माता मंदिर जा रहे थे। 4 घंटे के सफर में कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन नदी के पास अचानक जोर से झटका लगा और बस पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हमें बस से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोग बहुत ज्यादा घायल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story