रक्षाबंधन गिफ्ट: रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा, CM भजनलाल शर्मा ने की घोषणा

roadways buses
X
राजस्थान के अलवर में बने नए बस स्टैंड से 500 रूटों पर बसें चलेंगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक ले सकते हैं।

Rakshabandhan: रक्षाबंधन को लेकर प्रदेश सरकार महिलाएं को उपहार दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक ले सकते हैं। फ्री यात्रा की सुविधा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क होगी। बता दें, फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं है।

रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट
रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर प्रदेश की सभी महिलाएं/लड़कियां राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से चलाई जा रही सभी कैटेगरी की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे
आदेश के मुताबिक, राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट देंगे। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से जारी होंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य की गई है। नि शुल्क यात्रा अगले 24 घंटे तक मान्य रहेगी। इसके लिए यात्रा करने वाली बहने पहले से रिजर्वेशन भी करवा सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story