Logo
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। Western Disturbance के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली।

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। Western Disturbance के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। रविवार को अलवर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। हनुमानगढ़ के Sangaria इलाके में तेज धूप के बीच अचानक ओले गिरने से लोग हैरान रह गए।

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा। कई जिलों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर 26.9°C पहुंच गया श्रीगंगानगर में तापमान 32°C दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  1. Churu – 34.4°C
  2. Bikaner – 34.6°C
  3. Jaisalmer – 35.2°C
  4. Sikar – 33°C
  5. Alwar – 31.4°C
  6. Karauli – 33°C
  7. Nagaur – 33.5°C
  8. Jhunjhunu – 33.2°C

वहीं रविवार को सबसे अधिक तापमान Chittorgarh में 38.6°C दर्ज किया गया।

जयपुर में तेज धूप
राजधानी Jaipur में रविवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 35.7°C दर्ज किया गया।
इसके अलावा:

  1. Dausa – 35.5°C
  2. Vanasthali – 36.3°C
  3. Ajmer – 34.6°C

18 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक Radheshyam Sharma के अनुसार, 16 और 17 मार्च को राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि 18 मार्च की शाम से एक नया और मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर 18 से 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

7