Logo
election banner
राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट के विस्तार की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। केंद्रीय नेतृत्व को 30 विधायकों के नाम भेजे गए हैं। सहमति मिलते ही शपथ दिलाई जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए सवा महीने से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन नई सरकार आकार नहीं ले पाई। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद भाजपा नेतृत्व अब राजस्थान में सरकार गठन के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ लेने के बाद दो बार दिल्ली दौरा कर चुके हैं। राजभवन में टेंट लग गए हैं। आलाकमान के मैसेज का इंतजार है। पार्टी अध्यक्ष ने भी बताया कि तैयारी पूरी है, जल्द मंत्रियों का शपथ समारोह कराया जाएगा। 

 

युवा विधायकों को मिल सकता है मौका 
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 13 सदस्यों वाली कैबिनेट में 12 मंत्री बना दिए। साथ ही मध्य प्रदेश की 34 सदस्यीय कैबिनेट में 31 मंत्री बनाएं हैं। यही नियम चला तो राजस्थान में 26 से 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मप्र छग में जिस तरह से पुराने नेताओं की वजाय युवा विधायकों को महत्व मिला है। ऐसा ही प्रयोग राजस्थान में किए जाने की उम्मीद है। मप्र में 28 में से 17 मंत्री पहली बार बने हैं।  

 

25 से 27 के बीच चेहरे संभव 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जल्द मंत्रिमंडल की गठन की सूचना दे दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में नियमानुसार सीएम सहित 13 का मंत्रिमंडल हो सकता है। वहां भाजपा सरकार ने सीएम सहित 12 मंत्री बना दिए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में सीएम सहित 34 का मंत्रिमंडल हो सकता है। यहां सीएम सहित 31 मंत्री बनाए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान यही प्रयोग राजस्थान में करने पर विचार कर रहा है। ऐसा हुआ तो प्रदेश में मंत्रिमंडल में 30 में से 25 से 27 के बीच चेहरे शामिल हो सकते हैं।

मंत्रिमंडल के लिए नामों पर मंथन
राजस्थान में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व, प्रदेश के सीनियर नेताओं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की समहमि के बाद ही मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेश इकाई ने करीब 30 नाम केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपे हैं। कुछ नाम आलाकमान की ओर से सुझाए जा सकते हैं। 


 

5379487