जयपुर में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल: हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

Rajasthan Youth Congress Protest: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार (21 दिसंबर) को यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया। बेरोजगारी और नशे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भजनलाल सरकार के खिलाफ हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें भी की। प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए।
#WATCH | राजस्थान: संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के खिलाफ जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। pic.twitter.com/PueBzo2yCQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
घायल कार्यकर्ताओं को ले गई पुलिस
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए शहीद स्मारक के बाहर सड़क पर पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतेजाम किए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सीएम हाउस जाने से रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।लाठीचार्ज में घायल हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर ले गई। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के दौरान कई पुलिसवालों को भी चोट आई है।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, 8 माह पहले बिहार से आया था मयंक
पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की होने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियां फेंकीं। वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़ी गई। अभिमन्यु पूनिया शहीद स्मारक के बाहर लगे बेरिकेड पर चढ़ गए। वॉटर कैनन की पानी की बोछारों के बीच अभिमन्यु सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को शहीद स्मारक से लेकर रवाना हो गई है।
📍मुख्यमंत्री आवास घेराव, जयपुर 🔥
— Rajasthan Youth Congress (@Rajasthan_PYC) December 21, 2024
अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर जी के अपमान और राज्य में रिकॉर्ड बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए IYC अध्यक्ष श्री @UdaybhanuIYC जी और AICC महासचिव श्री @SachinPilot जी "नौकरी दो नशा नहीं" मुहिम के तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव… pic.twitter.com/VLmCYnT9xj
नौकरी के नाम पर युवाओं को नशा दिया जा रहा
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस इसके विरोध में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान पूरे देश में चला रही है। शनिवार को जयपुर में धरना-प्रदर्शन की शुरुआत हुई। पूनिया ने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फसलों के समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों को लगातार ठगा जा रहा है। भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है।
