Logo
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान में प्रवेश करेगी। शाम 4 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राजस्थान के धौलपुर में एंट्री करेगी। फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद धौलपुर में राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जयपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज राजस्थान में प्रवेश करेगी। शाम 4 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश करेगी। फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद राहुल गांधी धौलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 5 दिन का ब्रेक होगा। जनसभा के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे। फिर दो मार्च को वापस धौलपुर लौटेंगे। बता दें कि जनसभा में तीनों लोकसभा सीटों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धौलपुर बुलाया गया है। मध्यप्रदेश से भी कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा यात्रा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

यूपी के अजय राय न्याय यात्रा का झंडा डोटासरा को सौंपेंगे
बता दें कि अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अलीगढ़ पहुंची। यहां जनसभा में राहुल और प्रियंका ने नौकरी और अग्निवीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद न्याय यात्रा हाथरस जाएगी। हाथरस से यात्रा आगरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी। यात्रा के प्रवेश करने के बाद धौलपुर में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को न्याय यात्रा का फ्लैग सौपेंगे। फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के तुरंत बाद धौलपुर के बोथपुरा मोड़ पर एक जनसभा आय़ोजित होगी। इसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

जनाधार वापस लाने की कोशिश में कांग्रेस
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद राहुल गांधी दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। 14 फरवरी को सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन के समय राहुल गांधी भी मौजूद रहे थे। आज सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा के जरिए पूर्वी राजस्थान में जनाधार वापस पाना चाहती है। 

दो मार्च को एमपी में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा  
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के धौलपुर पहुंचने के बाद इसमें 5 दिन का ब्रेक होगा। राहुल गांधी जनसभा के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। इसके बाद राहुल दो र्ग्च को धौलपुर लौटेंगे। 2 मार्च को राहुल गांधी राजाखेड़ा बाईपास से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक करीब ढ़ाई किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश कर जाएगी।

5379487