Mewaram Jain Viral Video: राजस्थान में 70 वर्षीय पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल: लड़की ने कैमरे में किया कैद

Mewaram Jain Viral Video
X
बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व विधायक मेवाराम के दो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें मेवाराम एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं।

Mewaram Jain Viral Video: राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन के दो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन वीडियो क्लिप्स में वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो कथित तौर पर उसी मामले से जुड़ा है।ऐसा बताया जा रहा है कि मेवाराम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने ही यह वीडियो बनाया है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शहजाद पूनावाजा ने उठाए सवाल
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने मेवाराम जैन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। 70 साल का कांग्रेसी अपनी अय्याशियों के लिए नाबालिग लड़कियों की मांग कर रहा था। ऐसा बताया जा रहा है कि वह गांधी परिवार का बेहद करीबी है। जिस तरह से शांति धारीवाल की टिकट कन्फर्म रहती है उसी तरह राजस्थान के पूर्व मंत्री मेवाराम की भी कांग्रेस से टिकट कन्फर्म रहती है। राहुल गांधी उसकी करतूतों के बारे में सबकुछ जानते थे। इसके बावजूद यह सुनिश्चित किया कि उन्हें पार्टी से चुनाव लड़ने का टिकट मिले। राहुल गांधी ने मेवाराम का समर्थन करते हुए उनके साथ तस्वीर भी ली थी।

वायरल वीडियो में क्या है?

फिलहाल दो वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो 7 मिनट 11 सेकंड का है जबकि दूसरा वीडियो 18 मिनट 45 सेकंड का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला मोबाइल का कैमरा ऑन कर आलमारी में रखती है। इसके बाद मेवाराम की एंट्री होती है। मेवाराम जैन वीडियो में शराब पीते हुए और महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

मेवाराम के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
मेवाराम के खिलाफ जोधपुर के राजीव नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। इस एफआईआर में भी महिला ने वीडियो का जिक्र किया था। विधायक के साथ ही उनके साथ रामस्वरूरप भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी का भी यौन शोषण किया गया। इसके साथ ही बेटी के सामने ही अपने साथ दुष्कर्म होने का दावा किया था। महिला ने अपनी शिकायत में अपनी एक नाबालिग सहेली के साथ भी दुष्कर्म का आरोपी लगाया था। महिला ने कहा है कि जब भी वह शोषण का विरोध करती तो मेवाराम उसे जान से मारने की धमकी देते। यह सब उस वक्त हुआ जब मेवाराम विधायक थे।

तीन स्क्रीनशॉट पहले भी हुए थे वायरल
इस मामले में से जुड़ा तीन स्क्रीनशॉट दो साल पहले भी वायरल हुए थे। इसके बाद मेवाराम जैन ने सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया। विधायक ने महिला पर अश्लील वीडियो देखकर पैसे मांगने के आरोप लगाए। शिकायत में कहा गया था कि महिला ने विधायक के साथी रामस्वरूप से एक करोड़ रुपए मांगे। महिलाएं 50 लाख रुपए लेने को राजी हो गईं लेकिन बाद में फिर से एक करोड़ रुपए मांगे। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मेवाराम पर आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया है कि पुलिस कस्टडी में उसे और उसकी महिला को बेरहमी से पीटा गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story