Logo
election banner
Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए। बाड़मेर में पीएम मोदी चुनाव रैली को भी संबोधित करेंगे।

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उनके मंच पर पहुंचने से पहले ही पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने भाजपा जॉइन कर ली। मानवेन्द्र सिंह पिछली बार 2019 में कांग्रेस की टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से चुनाव लड़ा था। 

मानवेंद्र सिंह का राजनीतिक करियर
मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से तीन बार चुनाव लड़ चुके, एक बार विधायक के रूप में और दो बार सांसद के रूप में लड़ा। मानवेंद्र तीन में दो चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़े। हालांकि पिछला चुनाव वे कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। भाजपा में रहते हुए मानवेंद्र सिंह और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच अनबन के बाद वे 2018 में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

पूर्व सीएम वसुंधरा के खिलाफ लड़ चुके चुनाव
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मानवेंद्र सिंह ने वसुंधरा राजे के खिलाफ झालावाड़ में चुनाव भी लड़ा था। एक बार फिर वे 6 साल बाद लोकसभा चुनाव 2024 के पहल चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी में वापसी कर लिए हैं।

भाटी के वोटों पर पड़ेगा असर
माना जा रहा कि मानवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से रविंद्र सिंह भाटी को नुकसान हो सकता है। क्योंकि अब राजपूत वोटर कुछ मानवेंद्र के साथ भाजपा को वोट करेंगे। मानवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से चुनाव एक बार फिर दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।

सड़क हादसे में पत्नी की हुई थी मौत
पिछले दिनों अलवर नेशनल हाइवे पर 30-31 जनवरी को मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के दौरान कार स्वंय मानवेंद्र सिंह चला रहे थे। इस हादसे में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। जबकि मानवेंद्र सिंह के साथ बेटा भी घायल हुआ था।

jindal steel
5379487