पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान: SP-कलेक्टर और एसडीएम को लेकर कर दी बड़ी बात, देखें वीडियो

rajendra singh Gudha
X
राजेंद्र सिंह गुढ़ा (फाइल फोटो)
Rajasthan: राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है।

Rajasthan: राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाथरूम में कॉकरोच से डरते हैं, वही थानेदार, एसडीएम, डिप्टी, कलेक्टर और एसपी बनते हैं। इस बयान का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी सुनिए राजेंद्र गुढ़ा ने क्या कहा?

बता दें, राजेंद्र गुढ़ा रविवार को झुंझुनूं में वलगढ़ के गोठड़ा गांव में सीमेंट कंपनी के खिलाफ किसानों की सभा में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद से प्रशासनिक एवं राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में खाद्य सुरक्षा स्कीम से 7 लाख लोगों का कटेगा नाम, नहीं मिलेगा फ्री गेहूं; जानें वजह

सीमेंट फैक्ट्री में प्रदर्शन के दौरान दिया था बयान
सीमेंट फैक्ट्री के सामने किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों की मुआवजा, स्थानीय रोजगार, और पर्यावरण संरक्षण समेत 23 सूत्रीय मांगें थी। इसको लेकर प्रदर्शन के लिए एसडीएम ने अनुमति नहीं दी। साथ ही फैक्ट्री के 300 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी। इस दौरान किसानों के साथ राजेंद्र गुढ़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा- कि जो लोग बाथरूम में कॉकरोच से डरते हैं, वही थानेदार, एसडीएम, डिप्टी, कलेक्टर और एसपी बनते हैं। लेकिन जो लोग सांप के बिल में हाथ डालते हैं, वे दसवीं में ही फेल हो जाते हैं।

26 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम
इतना ही नहीं गुढ़ा ने फैक्ट्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने क हा कि सीमेंट कंपनी ने कई जिंदा गायों को दफनाया है। उनकी आह खून मांग रही है। यह धरती खून मांगेगी, तभी किसानों को न्याय मिलेगा। किसानो का फैक्ट्री ने हक छीनकर उन्हें भिखारी बना दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी 26 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story