Congress Alliance with bap banswara dungarpur: राजस्थान में कांग्रेस ने सीपीआई, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और हनुमान बेनीवाल की पार्टी से समझौता किया है। तीनों दलों के लिए कांग्रेस ने एक-एक सीट छोड़ी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा में BAP प्रत्याशी राजकुमार रोत के समर्थन का ऐलान किया, लेकिन अरविंद डामोर ने नामांकन वापस नहीं किया, जिस कारण पार्टी ने छह साल के निष्कासित कर दिया।  

राजस्थाान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पहले अरविंद डामोर को अपना उम्मीदवार बताया था। लेकिन वर्तमान सियासी समीकरणों को देखते हुए यह सीट इंडिया गठबंधन की सहयोगी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के लिए छोड़ दिया। 

बांसवाड़ा-डूंगरपुर में महेंद्रजीत सिंह VS राजकुमार रोत 
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर अब भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय और और आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। कांग्रेस के इस फैसले का आदिवासी पार्टी ने स्वागत किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र मीणा ने कहा, भारत आदिवासी पार्टी अब और मजबूती से संवैधानिक मूल्यों को बचाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। 

छह साल के लिए निष्कासित 
बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को मतदान है। सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। ऐन वक्त पर कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच समझौता हुआ, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, जिस कारण उन्हें 6 साल से निष्कासित कर दिया है। 

भाजपा प्रत्याशी मालवीय के दबाव में थे कांग्रेस नेता 
बांसवाड़ा लोकसभा सीट के साथ बागीदौरा उपचुनाव में भी समझौते का ऐलान हुआ है, लेकिन बागीदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी कपूर सिंह ने भी नामांकन वापास नहीं लिया। इस पर पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। तकनीकी तौर पर यह भी कांग्रेस उम्मीदवार रहेंगे। बीएपी ने दावा किया कि कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय के दबाव में थे।