Logo
election banner
Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी दिल्ली, गोवा, गुजरात और हरियाणा सहित कई प्रदेशो में कांग्रेस के साथ समझौता कर चुनाव लड़ रही है, लेकिन पंजाब में दोनों पार्टियां प्रत्याशी उतार रही हैं।

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पंजाब की आठ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें जलंधर के मौजूदा सांसद सुशील सिंह रिंकू और पांच दिन पूर्व कांग्रेस से आए गुरप्रीत सिंह जीपी के साथ भगवतंत मान सरकार के पांच मंत्री भी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सहमति से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। 

जालंधर में सांसद सुशील कुमार, भटिंडा से गुरमीत खूड़िया 
पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों से उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। गुरुवार दोपहर जारी पहली सूची में आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए। जालंधर से पार्टी के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, पांच अन्य सीटों से भगवंत मान सरकार के मंत्रियों को मौका दिया गया है। फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी उम्मीदवार बनाए गए हैं, जो पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। 

नारा दिया सांसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब...
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से कर रही है। 11 मार्च को कैंपेन लॉन्च कर पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। नारा दिया कि संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान। आम आदमी पार्टी (AAP) की पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों के नाम हैं। इनमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शामिल हैं। जालंधर से सांसद सुशील रिंकू पर भरोसा जताया है। फरीदकोट से करमजीत अनमोल को प्रत्याशी बनाए गए हैं। 

भाजपा-अकाली दल गठबंधन की भी कोशिश 
आम आदमी पार्टी दिल्ली, गोवा, गुजरात और हरियाणा सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। जबकि, पंजाब में दोनों पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी उतारने जा रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और सिरोमणि अकाली दल (SAD) से संभव है। अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की भी चर्चाएं चल रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस AAP के नेताओं पर भी भाजपा की नजर है। 

 

 

 

jindal steel
5379487