5-5 किलो के दो बम बरामद : सर्चिंग पर निकले थे जवान, रास्ते में लगी थी आईईडी, किया गया डिफ्यूज

Both are live IED bombs
X
दोनों जिंदा आईईडी बम
कोंडागांव जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने 5- 5 किलो के दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया है। जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया।

कुलजोत संधु- कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने 5- 5 किलो के दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया है। जिसके बाद उसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया। जवान कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर गस्त पर निकले थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान जंगलों में गस्त पर निकले थे। तभी कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में गस्त के दौरान उन्होंने 5- 5 किलो के दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह आईईडी बम प्लांट किया था। पुलिस बल के जवानों और बम डिस्पोजल टीम द्वारा सावधानी पूर्वक आईईडी को मौके पर ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया।

एसडीओपी बोले- जवानों ने सुरक्षित रूप से किया डिफ्यूज

इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि, कोंडागांव जिले के थाना ईरागांव के कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाया गया था। जिसके बाद जवानों ने उसे सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story