Logo
election banner
रामायण के विभिन्न किरदारों पर केंद्रित जिला स्तर पर होंगे आयोजन

भोपाल। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से साहित्य, रंगमंच एवं विविध कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के भोपाल ईकाई की ओर से सामाजिक समरसता एवं श्रीराम विषय पर आधारित विशेष कार्यक्रम आय़ोजित होंगे। इस दौरान 14 जनवरी से 14 मार्च तक भगवान राम पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें रामायण के विभिन्न किरदारों पर केंद्रित जिला स्तर पर गतिविधियां होंगी। यह जानकारी संस्कार भारती की भोपाल इकाई की अध्यक्ष अरुणा शर्मा ने दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय जनजातीय लोक विधा के प्रमुख निरंजन पांडा, संस्कार भारती के महामंत्री नीरव प्रधान उपस्थित रहे। 

बस्तियों में जाकर आयोजित की तैयारी
निरंजन पांडा ने बताया कि 22 जनवरी को विशेष रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की बस्तियों में जाकर दीपक जलाने एवं  भजन कीर्तन आयोजित किये जाएंगे। यही नहीं जिन स्थानों पर एलसीडी लगी जा सकती है उन स्थानों पर एलसीडी लगाकर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में, पंचायत स्तर पर गीत और नाटक की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रस्तुति के माध्यम से हमारा उद्देश्य समाज में भगवान राम के समग्र दर्शन कराया जाना है। 

वार्षिक कला ऋषि सम्मान की घोषणा
संस्कार भारती की जिला इकाई अध्यक्ष अरुणा शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती हर वर्ष योगेन्द्र की याद में वार्षिक कला ऋषि सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष चित्रकला के क्षेत्र में यह सम्मान रेखा भटनागर और संगीत के क्षेत्र में पं. किरण देश पांडे को दिया जाएगा। 7 जनवरी को पद्श्री बाबा योगेन्द्र जी के 102वें जन्मजयंती पर आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम संस्कार भारती के नवनिर्मित सभागार में होगा। समारोह की अध्यक्षता संस्कार भारती के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष राजीव वर्मा करेंगे। अरुणा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शास्त्रीय नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही संस्कार भारती की त्रैमासिक पत्रिका का लोकार्पण होगा।

  लेखक-मधुरिमा राजपाल 

5379487