Logo
election banner
मुंबई की एक मुस्लिम लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे हाथ में भगवा लिए पैदल ही अयोध्या के लिए निकली है।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राममंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भगवान राम 22 जनवरी 2024 को विराजमान होंगे। इस आयोजन में पीएम समेंत कई राज्यों के सीएम, मंत्री व साधू संत शामिल होंगे। तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच मुंबई की एक मुस्लिम लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे हाथ में भगवा लिए पैदल ही अयोध्या के लिए निकली है।

अयोध्या पहुंचना उद्देश्य
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शबनम शेख नाम की युवती  मुंबई से लगभग 1600 Km की पैदल यात्रा कर रहीं हैं। वे अयोध्या तक पैदल जाएंगी। शबनम ने अपने आप को सनातनी मुस्लिम बताया है। उन्होंने कहा कि वह कब तक अयोध्या पहुंचना उद्देश्य है। शबनम ने पीठ पर एक बैग लटकाया है। पीछे एक पोस्टर टांगा है जिस पर भगवान राम की तस्वीर है, और उनकी यात्रा का विवरण लिखा है। 

shabnam shekh
shabnam shekh

ईश्वर शर्मा से प्रेम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शबनम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता भी पोस्ट करती रहती हैं। भगवान श्रीराम के गुणों को कविता के माध्यम से गाती हैं। दावा किया जा रहा की बिहार के रहने वाले ईश्वर शर्मा और शबनम दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों का प्यार बरकरार बना हुआ है। 

shabnam shekh
 

श्रीराम पर आस्था
शबनम का कहना है की वह एक राष्ट्रवादी हैं। उनके अंदर राष्ट्रवाद का खून है। उनके लिए देशभक्ति सबसे पहले है। शबनम अपने को सनातनी बताते हुए कहती हैं कि मुस्लिम लड़की होने के बाद भी मुझ में भगवान श्रीराम जी पर आस्था है।  इसलिए मैं मानसिक, शारीरिक, और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहती हूं।

5379487