Lawrence Bishnoi: मुंबई में क्या कर रही लॉरेंस गैंग? जांच में जुटी क्राइम ब्रांच पुलिस; अंधेरी से गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ  

Mumbai Crime Branch Police
X
Lawrence Bishnoi: मुंबई में क्या कर रही लॉरेंस गैंग? जांच में जुटी क्राइम ब्रांच पुलिस; अंधेरी से गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ।
Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 7 पिस्टल और 21 कारतूस मिली हैं।

Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अंधेरी इलाके में की है। बुधवार (2 अप्रैल) बताया कि आरोपियों के पास 7 पिस्टल और 21 कारतूस मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि लॉरेंस गैंग के निशाने पर कोई सेलिब्रिटी है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

UP-बिहार और राजस्थान कनेक्शन
क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता के रूप में की है। जो उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के रहने वाले हैं। सुमित कुमार और विकास के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा है।

सलमान खान को मिल रहीं धमकियां
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में मुंबई के पास इलाके से गैंग के 5 सदस्यों की गिरफ्तारी और उनके पास घातक हथियार बरामद होने से पुलिस चिंतित है। बताया कि शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। लॉरेंस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर उनके मंसूबे पता किए जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story