भाजपा का शक्ति वंदन: महिलाओं को जोड़ने के लिए चलेगा अभियान, महिला मोर्चा का MP की 16 लाख 'दीदी' पर फोकस

CM Mohan Yadav
X
CM Mohan Yadav
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने महिला वोटरों को जोड़ने के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की है। शनिवार को भोपाल में स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क के तहत अभियान की कार्यशाला की गई। अब BJP महिलाओं को पार्टी से जोड़ने अभियान चलाएगी।

भोपाल। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। BJP अब महिलाओं को पार्टी से जोड़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की 16.4 लाख और देश की 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के लिए भाजपा ने शक्ति वंदन कार्यक्रम शुरू किया है। भोपाल में शनिवार को स्व सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला आधारित केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करने के लिए कहा गया। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाना तय हुआ। साथ ही महिला शक्ति को अलग-अलग काम बांटेंगे।

'सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास’ की बात सार्थक होगी
पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका विजया रहाटकर ने कहा कि यह अभियान महिला मोर्चा के साथ ही पार्टी का भी है। सांसद से लेकर सरपंच तक इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने में सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 16 लाख 4 हजार दीदियां जब मध्यप्रदेश में बनेंगी तो परिवारों में खुशहाली आ जाएगी और प्रधानमंत्री का 'सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास’ की बात सार्थक होगी। कार्यशाला में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित अन्य महिला नेत्रियां भी मौजूद रहीं।

Shakti Vandan

अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर ने कार्यशाला को संबोधित कहते हुए कहा कि भाजपा जिन बातों को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकांश लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। हमारी सरकार वसुधैव कुटुम्बकम के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और इसको साकार करने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के व्यक्तियों को किस तरह सहारा देते हैं? यही हमारी संस्कृति की विशेषता भी है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Hitanand Sharma

'महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है'
सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को यह बताया है कि सरकार क्या होती है? पहले हमारी सरकार पर हिंदूवादी होने के आरोप लगते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाकर इसे गलत साबित कर दिया है। सीएम ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है। ये समूह बहनों के जीवन में उजाला ला रहे हैं।

राम मंदिर का निर्माण होने से भाजपा का संकल्प पूरा हुआ
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई थी। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अपने लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ती रही। उस समय के प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने कहा था कि हम देश की एक इंच जमीन पर भी भगवा नहीं फहराने देंगे। उनको जवाब देते हुए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संसद में ही कहा था कि हम ऐसी मानसिकता को कुचल देंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का भाजपा का संकल्प पूरा हो चुका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story