मुंबई के डॉक्टर के दीवाने हुए धीरेंद्र शास्त्री: डॉ अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का दिया न्योता

Dhirendra Shastri on Dr Ashok Sinha
X
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम का न्योता दिया।
Pt Dhirendra Shastri on Dr Ashok Sinha: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठश्वराधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पूर्णिमा पर रविवार को लाइव कार्यक्रम में मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ अशोक सिन्हा को न्योता दिया है।

Pt Dhirendra Shastri on Dr Ashok Sinha: बागेश्वर धाम के पीठश्वराधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को वर्चुअल आशीर्वाद दिया। लाइव कार्यक्रम में उन्होंने मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ अशोक सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का न्योता देकर सबको चौंका दिया। दरअसल, डॉ सिन्हा ने बाबा के बालों को लेकर भविष्यवाणी की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके भक्त डाॅ सिन्हा को ट्रोल करने लगे थे। हालांकि, पं. धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी तारीफ की है।

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में डॉ सिन्हा के सुझाव स्वीकारते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के इस विशेष मौके पर डॉ आशोक सिन्हा को मैं हमारे आश्रम में आने का न्योता देता हूं। धीरेंद्र शास्त्री ने डॉ सिन्हा के ज्ञान और योग्यता की सराहना की। साथ ही कहा, मैं इस बारे में उनके साथ विस्तृत चर्चा करना चाहता हूं।

डॉ सिन्हा ने स्वीकार बागेश्वर धाम का न्योता
हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ अशोक सिन्हा ने भी धीरेंद्र शास्त्री के इस निमंत्रण को विनम्रता पूर्वक स्वीकार लिया है। कहा, मैं उनके ज्ञान और विनम्रता की सराहना करता हूं। बागेश्वर धाम का निमंत्रण मिलना मेरे के लिए गौरव की बात है। पं धीरेंद्र शास्त्री के बालों की स्थिति को समझकर उन्हें उचित सलाह देने का प्रयास करूंगा।

धीरेंद्र शास्त्री के बालों पर किया था खुलासा
हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने दावा किया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर दो तरह के बाल हैं। उन्होंने बालों से जुड़ी गंभीर बीमारी का खुलासा करते हुए देखभाल की सलाह भी दी थी। जिसे लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी गंभीर हैं। उन्होंने डॉ सिन्हा के साथ मिलकर समाधान निकालने की बात कही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story