मौसम : भोपाल-जबलपुर समेत 10 शहरों में तापमान 10  डिग्री से कम, इंदौर-उज्जैन में भी गिरा पारा 

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के चलते एमपी में ठंड बढ़ी है। अब हिमाचल प्रदेश में बर्फ गिरने से न सिर्फ सर्द हवाएं बढ़ेंगी, बल्कि तापमान में भी गिरावट आएगी।

MP weather update : मध्यप्रदेश में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। भोपाल जबलपुर सहित 10 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से नीचे रहा। उज्जैन में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रविवार रात यह 12.2 डिग्री सेल्सियत था। इंदौर और ग्वालियर के तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अप्रभावी हो गया है। लिहाजा, बारिश के आसार अब नहीं हैं। अगले 3 से 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन दिसंबर शुरू होते ही ठंड तेज बढ़ेगी।

बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के चलते एमपी में ठंड बढ़ी थी। हिमाचल प्रदेश में भी अब बर्फ गिरने लगी है। जिससे सर्द हवाओं की रफ्तार और ठंड दोनों बढ़ेगी।

शहर न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 5.6 डिग्री
शहडोल के कल्याणपुर 7.3 डिग्री
मंडला 7.8 डिग्री
शाजापुर 8.6 डिग्री
उमरिया 9.3 डिग्री
राजगढ़ 9.6 डिग्री
नौगांव 9.7 डिग्री
ग्वालियर 12.1 डिग्री
उज्जैन 12.2 डिग्री
इंदौर 13.7 डिग्री

MP में न्यूनत तापमान

  • भोपाल और जबलपुर में रविवार-सोमवार को रात टेम्प्रेचर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • रविवार-सोमवार की रात कई शहरों का तापमान तेजी से गिरा, लेकिन दिन में पारा बढ़ गया। इंदौर, भोपाल और उज्जैन में पारे में हल्की गिरावट हुई, लेकिन ग्वालियर, शिवपुरी, बैतूल, नर्मदापुरम और धार में पारा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
  • जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला, रीवा, सतना, खजुराहो, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। खजुराहो में सर्वाधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
  • रीवा, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, मलाजखंड, खरगोन, गुना और टीकमगढ़ में तापमान 12 डिग्री से कम रहा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story