A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में रात का टेम्प्रेचर तेजी से गिर रहा है। मंगलवार (5 नवंबर को) रात एमपी के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पचमढ़ी में तो यह 12.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
मध्य प्रदेश में रात में भले ही ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है। अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार है, लेकिन शाम को सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री तक का अंतर सेहत के लिए सही नहीं है।
गेहूं की बोवनी के लिए मौसम अनुकूल
मध्यप्रदेश में बोवनी का सीजन चल रहा है। 20 अक्टूबर के बाद किसान चने की बोवनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब वह गेहूं की बोवनी भी कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इस समय तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच है, जो गेहूं की बोवनी के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना गया है। एमपपी में सवा लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। किसान इसके लिए तैयार हैं।
शहरों में तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात सर्वाधिक ठंड पचमढ़ी, मंडला और मलाजखंड में रही। वहीं जबलपुर में तापमान 16 डिग्री, भोपाल-ग्वालियर में 16.6-16.6 डिग्री, इंदौर में 18.9 और उज्जैन में 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
यह भी पढे़ें: Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक दिसंबर के बाद पड़ सकती है स्वेटर वाली सर्दी
15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
- उत्तर भारत में होने वाली बर्फबारी का आसर मध्यप्रदेश में भी होता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 15 नवंबर के बाद एमपी में उत्तरी हवाएं दस्तक देंगी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट होगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह ग्वालियर-चंबल के कुछ जिलों में तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है।
- पिछले ट्रेंड को देखें तो मध्य प्रदेश में सर्वाधिक ठंड ग्वालियर और चंबल संभाग में होती है। उत्तरी हवाओं के चलते यहां का पारा तेजी से गिरता है। हालांकि, अभी प्रदेश के अन्य इलाकों की तरह यहां भी दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है।
- इंदौर में दिन का तापमान 33 डिग्री तक होगा। जबकि रात में यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। भोपाल में भी ठंड बढ़ेगी और रात का तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ग्वालियर में 10 साल में 6 डिग्री तक तापमान गिरा है। इस बार भी ठंड बढ़ने की संभावना है।
