weather update: भोपाल में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, पचमढ़ी और शहडोल में पारा 7.1 डिग्री के करीब 

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
MP weather : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। पचमढ़ी और शहडोल में पारा 7.1 डिग्री के करीब रहा।

MP weather update : मध्यप्रदेश में ठंड नवंबर महीने का रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नवंबर महीने में इतनी ठंड पिछले 10 साल में नहीं पड़ी। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन का तापमान भी यहां 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल-जबलपुर और शहडोल सहित करीब 12 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। जबकि, अन्य शहरों में तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 नवंबर ठंड और तेजी से बढ़ेगाा।

ग्वालियर-चंबल में कोहरे की धुंध
एमपी के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया जिले में शनिवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। राजधानी भोपाल में भी हल्का कोहरा रहा। सुबह-सुबह वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कल्याणपुर में सबसे कम पारा
मध्य प्रदेश में गुरुवार शुक्रवार की रात सर्वाधिक ठंड पचमढ़ी और शहडोल के कल्याणपुर में रही। कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में मिनिमम टेम्प्रेचर 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां तीर्थयात्रियों के लिए ठंड से बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story