CM हेल्पलाइन में लापरवाही पड़ी भारी: 53 अफसरों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने एक महीने का रोका वेतन

Umaria Collector Office
X
Umaria Collector Office
मध्यप्रदेश के उमरिया में CM हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर 53 अफसरों पर गाज गिरी है। कलेक्टर घनश्याम कुमार जैन ने 53 अधिकारियों का एक महीने का वेतन रोक दिया है।

Umaria News: उमरिया में कलेक्टर की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जनता की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों को कलेक्टर ने बड़ी सजा दी है। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने 53 अधिकारियों का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया है। बता दें कि कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग सुधारने के लिए पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी ग्रेडिंग में सुधार नहीं हुआ तो कलेक्टर ने कार्रवाई कर दी।

कलेक्टर ने इन अधिकारियों का रोका वेतन

Action taken against these officersAction taken against these officersAction taken against these officersAction taken against these officers

जानें कलेक्टर ने क्या कहा
कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि CM हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में लापरवाही और रुचि न दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिन विभागों के अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्णय लिया गया है, उनमें राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जल संसाधन, श्रम, सामाजिक न्याय, नगरीय निकाय और खाद्य विभाग शामिल हैं।

लोगों को धमकाते हैं अधिकारी
सूत्रों के अनुसार, उमरिया में अधिकारियों की मनमानी के चलते ग्रामीणों और पीड़ित लोगों को मजबूरन सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ता है। अधिकारी ग्रामीणों को धमकाकर उनका मोबाइल फोन जबरन लेकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करवाते हैं। इसीलिए लोग बार-बार शिकायत करते हैं, लेकिन अधिकारी उनके समाधान में रुचि नहीं दिखाते। इसका नतीजा यह है कि जिले की ग्रेडिंग लगातार घटती जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story