तानसेन संगीत समारोह: 8 वाद्य यंत्रों पर 350 कलाकार देंगे प्रस्तुति, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा नाम 

Tansen Music Festival
X
Tansen Music Festival
तानसेन संगीत समारोह: ग्वालियर में 100वां तानसेन संगीत समारोह होने जा रहा। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगा।

भोपाल। संगीत का सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव 100वां तानसेन संगीत समारोह का आगाज ग्वालियर में 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सबसे खास चीज है कि इसमें 8 वाद्य यंत्रों पर 350 कलाकार प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाएंगे, साथ ही समारोह में ग्वालियर सहित 4 अन्य राज्यों में भी संगीत सभाएं सजेंगी।

यह जानकारी गुरुवार को जनजातीय संग्रहालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संचालक, संस्कृति संचालनालय एन.पी. नामदेव ने कही। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पत्रकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: MP के खरगोन में बड़ा हादसा: इंदिरा सागर नहर में गिरी कार, 6 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस

तानसेन सम्मान से अलंकृत होंगे पं. स्वपन चौधरी
नामदेव ने बताया कि इस साल तानसेन सम्मान पं. स्वपन चौधरी और राजा मानसिंह तोमर सम्मान इंदौर की सानन्द संस्था को दिया जाएगा। साथ ही 14 दिसंबर को पूर्वरंग, ग्वालियर के 10 प्रमुख स्थलों पर दुर्लभ वाद्ययंत्रों का होगा। वादन गमक सीरीज में रीवा, गुना, शिवपुरी और ओरछा में विशेष संभाएं होंगी। उन्होंने कहा कि समारोह में करीब 60 देशी कलाकार और 10 विदेशी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story