मध्यप्रदेश। शिवपुरी की महलसराय आदिवासी बस्ती में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव किया जिससे कुछ कर्मचारी घायल हुए। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शौचालय को नुकसान पहुंचाया
नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि, महलसराय आदिवासी बस्ती में शौचालय का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था। उन्हें जानकारी मिली कि, कुछ लोगों के द्वारा शौचालय को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जैसे ही पांच लोगों की टीम वहां पहुंची लोगों ने हमला कर दिया।
युवकों और महिलाओं ने किया हमला
नगर निगम के कर्मचारियों ने देखा कि, कुछ लोग हथौड़े से शौचालय की छत तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते छत का कुछ हिस्सा टूट भी गया था। जैसे ही टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की लोग उग्र हो गए। भीड़ में शामिल कुछ युवकों और महिलाओं ने हमला बोल दिया जिसके चलते कुछ कर्मचारी घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी से ठगे 2.5 Cr रुपए
यह भी पढ़ें: जबलपुर JMFC ने Netflix और फिल्ममेकर नीरज पांडे को भेजा लीगल नोटिस
यह भी पढ़ें: शिवपुरी में NH-46 पर हादसा, बस और ट्रक की टक्कर
यह भी पढ़ें: भोपाल में धर्मांतरण गैंग का खुलासा
यह भी पढ़ें: ग्वालियर-भिंड टोल प्लाजा पर फायरिंग
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जैसे-तैसे नगर निगम के कर्मचारी बस्ती से निकले और सीधे पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना जब थाने में बताई तो पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों के द्वारा नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें नपा के कर्मचारियों को महिलाओं और युवकों की भीड़ बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। कुछ कर्मचारी भीड़ से बचने के लिए भागते हुए भी नजर आए।