Satta king: नए साल से पहले सट्टा किंग पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने घर की घेराबंदी कर 4 सटोरियों को दबोचा

Satta king: 15 arrested for betting on IPL cricket match in Sagar, Gwalior and Guna
X
Satta King on IPL 2025: सट्टा लगाने वालों की आई शामत;
Satta king: मध्यप्रदेश की सिवनी पुलिस ने नए साल (New year 2025) से पहले सट्टा किंग पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधी रात घर की घेराबंदी कर हार-जीत पर दांव लगा रहे 4 सटोरियों को दबोचा है।

Satta king: मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) सटोरियों पर कड़ी नजर गड़ाए हुए है। मौका मिलते ही दबोच रही है। नए साल (New year 2025) से पहले सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मकान के बरामदे में हार-जीत के खेल में दांव लगा रहे 4 सटोरियों को पुलिस ने दबोचा है। तीन मोबाइल फोन सहित हजारों रुपए भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सट्टा किंग (Satta King) के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस सटोरियों के पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने घेराबंदी कर सटोरियों को दबोचा
सिवनी में जुए-सट्टे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। सटोरियों पर नकेल कसने सिवनी SP सुनील मेहता ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बंडोल थाना पुलिस को 30 दिसंबर को सूचना मिली कि औरिया रैयत गांव में मकान के बरामदे में जुआ-सट्टा चल रहा है। थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी ने तुरंत टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर में दबिश दी। पुलिस को देखकर हार-जीत के खेल में दांव लगा रहे सटोरिया भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर सटोरियों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खेला जाता है सट्टा?

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
पुलिस ने औरिया रैयत गांव निवासी सजनलाल बंजारा, चारगांव निवासी राजा उर्फ मंटू बंजारा (27), संजू बंजारा (26) और मेहतराम बंजारा (43) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से तीन एनड्रायड मोबाइल फोन सहित हजारों रुपए जब्त किए हैं। थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी, सहायक उपनिरीक्षक जसवंतसिंह ठाकुर, अशोक सेन, प्रधान आरक्षक अमर उईके, आरक्षक राहुल कुशवाहा, सतेन्द्र चंद्रवंशी, सतीश पाल, सैनिक रामदास बंजारा सहित अन्य पुलिकर्मियों ने सटोरियों पर कार्रवाई की है।

(Disclaimer: देश में सट्टेबाजी गैर-कानूनी है। यह आर्थिक जोखिमों के आधीन है। इसमें लत लगना स्वाभाविक है। हरिभूमि डिजिटल किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता है)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story