मध्य प्रदेश: BJP के सीनियर नेता पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की शिकायत पर पार्टी से निकाला 

Satna BJP leader Satish Sharma
X
मध्य प्रदेश: BJP के सीनियर नेता पर छेड़छाड़ का केस, महिला पदाधिकारी की शिकायत पर पार्टी से निकाला।
MP BJP News: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार (26 अप्रैल) को सतना के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

MP BJP News: मध्य प्रदेश भाजपा ने सीनियर नेता सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनके खिलाफ बीजेपी की महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फिलहाल, सतना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने यह हरकत की है। चाय के बहाने उन्होंने घर आए और जबरदस्ती करने लगे। 4 साल से मुझे धमकियां मिल रहीं हैं। कहा, जा रहा है कि मेरी सरकार है। शसन प्रशासन में मेरे लोग हैं, कुछ नहीं होगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताई साजिश
पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। कहा, यह एक षडयंत्र है। महिला की बीमारी के समय मैंने आर्थिक मदद की थी। तब उन्होंने जल्द रुपए लौटाने की बात कही थी, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाया। अब वापस मांगने पर आरोपों का दौर शुरू हो गया।

वायरल हुई थी अश्लील चैट
सतीश शर्मा पिछले दिनों अश्लील चैट को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ वॉट्सएप पर हुई उनकी कथित बातचीत के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।प्रदेश अध्यक्ष, राज्यमंत्री और सांसद के बारे में भी अपशब्द कहे गए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story