Logo
धार के धामनोद में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल।

Dhar News: मध्यप्रदेश। धार के धामनोद थाना क्षेत्र में उस समय प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ जब वे अतिक्रमण हटाने जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इनमें थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल है। पथराव में प्रवीण ठाकरे को गंभीर चोट आई इसलिए उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

माहौल तनावपूर्ण
पथराव के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बताया जा रहा है कि, तहसीलदार की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। हालात पर काबू पाने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बुलवानी पड़ी। ग्रामीणों द्वारा पथराव की सूचना मिलने पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा
बताया जा रहा है कि, शनिवार सुबह तहसीलदार और पुलिस की टीम एक मकान का अतिक्रमण हटाने जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने के बाद स्थिति कंट्रोल में है।

यह भी पढ़ें: शिवपुरी महलसराय बस्ती में नगर निगम टीम पर हमला, अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान पथराव

यह भी पढ़ें: महिला दिवस से पहले MP में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ टूर शुरू, 25 राइडर्स 1400 Km का सफर करेंगी तय

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Hike, 60 रुपए महंगा हुआ घरेलु सिलेंडर, जानिए MP के बड़े शहरों में दाम

यह भी पढ़ें: एमपी के कई शहरों में पारा 35°C के पार, नर्मदापुरम राज्य का सबसे गर्म शहर

यह भी पढ़ें: मंत्री पर तिरंगे के अपमान का आरोप, कोर्ट ने राव उदय प्रताप को भेजा नोटिस

फिलहाल इलाके में शांति का माहौल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पथराव करने वालों की पहचान करेंगे। इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस टीम की तैनाती के बाद मामला शांत है। और घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

5379487