सपा जिलाध्यक्ष सहित BJP में शामिल कई नेता: सतना में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-बोले कांग्रेस जंग लगा लोहा, भाजपा 24 कैरेट सोना

Rajnath Singh Nagod Rally: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में सदस्यता का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सतना संसदीय क्षेत्र के नागौद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा में भी बसपा, कांग्रेस और सपा के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलाकर चतुर्वेदी सहित ने 15 से अधिक नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है।
सतना (म. प्र.) में जनसभा।
https://t.co/iu1nMi8Z1O
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) April 11, 2024 राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस तो जंग लगा लोहा है। 50 साल में यह भारत को शिखर तक नहीं पहुंचा सके। पीएम मोदी ने महज 10 साल में यह मुकाम हासिल कर लिया। राजनाथ बोले-मैं यह तो नहीं कहता कि भाजपा में सभी लोग दूध के धुले हैं, लेकिन घोषणा पत्र में भाजपा जो वादे करती है, उन्हें पूरे भी करती है। इस मामले में भाजपा 24 कैरेट का सोना है।
पूरी कमेटी साथ ली BJP की सदस्यता
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार जिस तरीके से हर वर्ग का विकास कर रही है। साथ ही राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक का निर्माण कराया है, उससे प्रभावित होकर मैंने पूरी कमेटी के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।
सतना के यह नेता भाजपा में शामिल
- देवेंद्र सिंह सपा जिला अध्यक्ष, सतना
- कमलाकर चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक
- ओम वाला सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष मैहर
- शशि मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस
- इंद्रजीत गर्ग पार्षद
- अरुण गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेता
- चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव
- भैयालाल चौधरी
- राघवेंद्र सिंह सरपंच सेमरी
- भूपेंद्र सिंह जाखी
- नन्हे सिंह सरपंच
- सुमित माकिन
- रमाशंकर
- संतोष आहूजा
- जतिन जैन
- अतुल शुक्ल
- ओमकार कुशवाहा
- माधव चौधरी
नागेंद्र सिंह नाराज, कार्यक्रम से गायब रहे कई नेता
रक्षामंत्री राजानाथ के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रामखेलामन पटेल, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मी यादव, पूर्व महापौर विमला पांडेय, अंजू सिंह बघेल, दयानंद कुशवाहा, चंद्रकमल त्रिपाठी, विनोद तिवारी, अरुण द्विवेदी, नरेंद्र त्रिपाठी जैसे महत्वपूर्ण नेता नदारद रहे। कुछ ने बताया कि संगठन की ओर उन्हें कार्यक्रम की सूचना नही मिली। नागेंद्र सिंह पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह की भाजपा में सदस्यता से नाराज हैं।
यह नेता रहे मौजूद
राजनाथ सिंह के मंच पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, यादवेन्द्र सिंह, शंकरलाल तिवारी, ऊषा चौधरी, गगनेन्द्र सिंह, राजाराम त्रिपाठी, शशांक श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, सुधीर सिंह तोमर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
