सागर में एक ही परिवार में 4 की मौत: देवरानी और जेठानी फंदे पर लटकी मिलीं, नानी-नातिन का शव कुएं में मिला

Sagar News
X
Sagar News
मध्यप्रदेश के सागर में शनिवार (14 सितंबर) को एक ही परिवार में 4 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। देवरानी-जेठानी कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं। नानी और नातिन का शव कुएं के पानी में उतराता मिला।

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। एक ही परिवार में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। दो महिलाएं कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं। एक महिला और बच्ची का शव कुएं के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनके मिले शव
जानकारी के मुताबिक, भारती लोधी, आरती लोधी, भागवती लोधी और रोमिका लोधी के शव मिले हैं। भारती और आरती देवरानी जेठानी हैं। भागवती लोधी नानी और रोमिका लोधी नातिन है। दोनों के शव कुएं के पानी में उतराते मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:कुएं में घुटा दम: सबमर्सिबल पंप डालने उतरे 4 किसानों की जहरीली गैस से मौत, सीएम ने 4-4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

दोनों महिलाओं के पति जेल में हैं
जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक भारती और आरती के पति जेल में हैं। सोनू की पत्नी के परिवार वाले आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। लगातार परेशान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: हथौड़ी ने ले ली जान: कुएं में उतरे पिता-पुत्र सहित चार का जहरीली गैस से घुटा दम, मौत के बाद चीख-पुकार

छतरपुर: कुएं में चार का घुट गया था दम
बता दें कि छतरपुर में 2 अगस्त को बड़ी घटना हो गई थी। घर के भीतर बने कुएं में हथौड़ी गिर गई। निकालने के लिए एक-एक कर उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हुई थी। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव चारों का दम घुट गया था। कारीगर मुन्ना कुशवाहा (45), मकान मालिक शेख वसीर (60) कुएं, शेख वसीर का बेटा शेख असलम (37) और भतीजा अलताब (21) की मौत हुई थी।

कटनी में भी हुई थी चार की मौत
26 जुलाई को कटनी में चार लोगों की मौत कुएं में हुई थी। सबमर्सिबल पंप डालने कुएं में उतरे चार किसानों का जहरीली गैस से दम घुट गया था।रामकुमार, निखिल, राजेश कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा की मौत हुई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story