Logo
मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार तड़के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के डिपो मैनेजर के घर में बदमाश घुसे। मारपीट कर परिवार को बंधक बनाया। चाकू की नोंक पर जेवर और नकदी लूट ले गए। भागते समय कार भी ले गए।

भोपाल। इंदौर में शुक्रवार तड़के बड़ी वारदात हो गई। कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC)के डिपो मैनेजर के घर में बदमाश घुसे। मारपीट कर परिवार को बंधक बनाया। चाकू की नोंक पर जेवर और कैश लूटे। भागते समय कार भी ले गए। बदमाश कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि कार की आखिरी लोकेशन धार के पास मिली है। बदमाश कार धार के आगे ही छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा कर रही है।  

जैसे तैसे परिवार ने रस्सियों से खुद को छुड़ाया 
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, कालिंदी गोल्ड निवासी IOC डिपो मैनेजर पुष्पेन्द्र मित्तल के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। पांच से ज्यादा बदमाश तड़के 4.30 बजे पुष्पेंद्र के घर दरवाजा तोड़कर घुसे। मैनेजर की नींद खुली तो शोर मचाया। बदमाशों ने कमरे में घुसकर पुष्पेंद्र के परिवार को बंधक बना लिया। चाकू से डराकर गले की चेन और अंगूठी छीनी। फिर कैश और दूसरे गहने निकाले। घटना के वक्त पुष्पेंद्र के दो बेटे भी घर पर ही थे। भागते समय बदमाश होंडा सिटी कार भी ले गए। जैसे-तैसे परिवार ने खुद को रस्सियों से अलग किया। फिर पुलिस को सूचना दी।

बदमाशों ने मैनेजर के हाथ में तेजी से डंडा मारा तो चिल्लाकर उठे 
जानकारी के मुताबिक, IOC डिपो मैनेजर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे सो रहे थे। सुबह 4.30 बजे बदमाश घर में घुसे। मैनेजर के हाथ पर बदमाशों ने डंडे से वार किया। पुष्पेन्द्र चीखते हुए उठे।  मैनेजर ने देखा तो 4-5 लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके सामने खड़े थे। बदमाशों के हाथ में प्लाई, डंडा और पत्थर था। सभी बदमाश हाथ में ग्लब्स पहने थे। इसके बाद बदमाशों ने मैनेजर से कहा घर में रखा कीमती सामान हमें दे दो।

डरकर मैनेजर ने बदमाशों से  कहा-मारो नहीं, जो चाहिए ले लो
डर के कारण मैनेजर ने बदमाशों से कहा, हमारे साथ मारपीट मत करना। जो भी सामान चाहिए ले लो। मैनेजर ने अपनी और पत्नी की अंगूठी बदमशों को दे दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे  नगदी 10-12 हजार रुपए, पत्नी के कान की रिंग, सोने की चेन, कैनन कंपनी का डीएसएलआर कैमरा अलमारी से ले लिया। इसके बाद बैडरूम का दरवाजा बंद किया। मारपीट की। कहा किसी को बताना नहीं। फिर कपड़े से हाथ-पैर बांधकर भाग गए।  जैसे-जैसे हम लोग खुद को छुड़ा पाए। 

5379487