RGPV Bhopal: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कर्मचारी हड़ताल पर, बोले- झूठा आश्वासन दिया, मांगे नहीं मानने का आरोप

RGPV daily wage workers on Strike
X
RGPV के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी
RGPV Bhopal: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के दैनिकवेतन भोगी कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं।

भोपाल (संजीव सक्सेना): प्रदेश के बड़े तकनीकी विश्व विद्यालय राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी (Daily Wage Workers) अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग पर डटे हुए हैं। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की प्रमुख मांगे विनियमित करना, दैनिक वेतनभोगी और स्थाईकर्मियों की सेवाकाल में मृत्यु के बाद आश्रितों को नियुक्ति देना शामिल है।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने बुधवार को कामकाज बंद कर दिया। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि लिखित आश्वासन देने के बाद भी रजिस्ट्रार ने संबंधित मांगों के आदेश जारी नहीं किए हैं, इसलिए कर्मचारियों को फिर से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा- आप हमारे मेहमान बनकर आओगे तो घर पर कब्जा करोगे क्या?

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया झूठा आश्वासन
अशोक पांडे ने कहा कि विश्व विद्यालय के कर्मचारियों में असंतोष है। यह कर्मचारी पिछले माह भी हड़ताल पर चले गए थे। विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन द्वारा 4 मांगे मानने और 30 अगस्त तक आदेश जारी करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके बाद ही मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय समिति ने हड़ताल खत्म की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story