MP News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए हमले का विरोध, भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने किया मौन धरना प्रदर्शन

Maun vrat
X
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा मौन धरना प्रदर्शन।
MP News: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोके जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुआई में धरना जारी है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हैं।

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे में कांग्रेस द्वारा मौन धरना किया जा रहा है। जीतू पटवारी ने बताया कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के विरोध में यह धरना किया जा रहा है। यह धरना पूरे भारत में किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे मध्यप्रदेश में मौन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जारी है।

पुलिस ने गुवाहाटी जाने से रोका
राहुल गांधी की न्याय यात्रा सोमवार को गुवाहाटी पहुंची थी। पुलिस द्वारा राहुल गांधी को रोक दिया गया। जबकि राहुल गांधी अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर जाना चाहते थे। रोकने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और बैरिकेडिंग को तोड़कर निकल गए।

हाथ में काली पट्टी बांध बैठ कार्यकर्ता
राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हमले के विरोध में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता हाथ में काली पट्टी बांधकर बैठ गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story