Logo
MP Politics News:पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अनिल ने कहा कि भाजपा ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है।

MP Politics News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कांग्रेस में पत्रकारों से बातचीत में अनिल ने कहा कि बीते वर्षों में एमपी और देश की भाजपा सरकार ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है। देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है। हमें पूरा विश्वास है देश की जनता जीतेगी और भाजपा सरकार की हार होगी। शास्त्री ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिन भाजपा सरकारों ने किसान, नौजवान, बेटियों दलितों, पिछड़ों और पहलवानों का अपमान किया है। उन्हें देश की जनता परास्त करेगी। 

भाजपा ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया 
अनिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। कांग्रेस सरकार में जो गैस का सिलेंडर 400 का था वो आज 1000 रुपए पार हो गया है। 60 और 70 रुपए की दाल और तेल 200 रुपए पार किया गया। 60 और 70 रुपए  का पेट्रोल डीजल 100 रुपए के पार है। कांग्रेस का वादा है कि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों को कम करेंगे और गरीब परिवारों की महिला मुखिया को 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष देंगे। 

83 फीसदी युवाओं के पास रोजगार नहीं 
अनिल ने कहा कि इंटरनेशलन लेबर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट ने बताया कि भारत के 83 प्रतिशत युवाओं के पास रोजगार नहीं है। भारत सरकार की लेबर मिनिस्ट्री की रिपोर्ट ने बताया कि 45 सालों की सबसे बड़ी बेरोजगारी मोदी सरकार ने परोसी है। आक्सफेम की रिपोर्ट ने बताया कि 12 करोड़ लोगों के रोजगार छीने गए हैं। कांग्रेस का वादा है कि 25 साल तक के युवाओं को 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष की पहली नौकरी पक्की। 30 लाख सरकारी रिक्त पद भरे जाएंगे।   

भाजपा के इशारे पर गोल्ड मेडिलिस्ट बेटियों को पीटा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 2016 में बरेली की रैली में किसान भाइयों से वादा किया था कि 2022 तक आपकी आमदनी दोगुनी कर दूंगा। मगर केंद्र सरकार के एनएसएसओ ने बताया कि किसानों की आमदनी 27 रुपए प्रतिदिन रह गई है। किसानों ने फसलों के दाम मांगे तो उन्हें जीप से रौंद दिया  कांग्रेस का वादा है कि सरकार में आते ही समर्थन मूल्य का कानून बनाएंगे। दुर्भाग्यूपण हैं कि देश का गौरव बढ़ाने वाली गोल्ड मेडिलिस्ट बेंटियों को देश की भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली के दरवाजे पर तिल-तिल, तड़पा-तड़पा कर पीटा। 

चीन लद्दाख में घुस बैठा है और पीएम मोदी चीन को क्लीन चिट दे रहे
अनिल ने कहा कि पीएम मोदी कहा करते थे कि देश नहीं झुकने दूंगा लेकिन चीन की सेना भारत की सीमा में घुस बैठी है। लद्दाख में 26 पेट्रोलिंग पॉइंट ऐसे हैं जहां पर हम गश्त नहीं कर सकते। अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी सांसद खुद संसद में यह दावा करते हैं कि चीन अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने की बात कर रहा है। वही, पीएम मोदी वील को क्लीन चिट दे रहे हैं। कांग्रेस का वादा है कि भारत की सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 

नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों से छोटे उद्योग प्रभावित
अनिल शास्त्री ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों ने छोटे और मध्यम उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जबकि चीन से अत्यधिक आयात ने भारत की आर्थिक रीढ़ को और कमजोर कर दिया है। अनुपातहीन धन वितरण ने अमीर और गरीब के बीच की खाई को चौड़ा कर दिया है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ गई है। चीन के साथ हद से ज्यादा इंपोर्ट करने की वजह से देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं। देश के महज एक प्रतिशत धनपतियों को देश की 40 प्रतिशत संसाधन और संपत्ति सौंप दी गई है। 

5379487