MP Weather Update : भोपाल में बारिश की बनी है संभावना, प्री मानसून के दस्तक से 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Update
X
यूपी मौसम का हाल।
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को  राहत मिल रही है। जिलों में प्री मानसून की दस्तक से बारिश की संभावना बनी हैं। राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह से ही मौसम में पूरी तरह से ठंडक घुली है।

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। जिलों में प्री मानसून की दस्तक से बारिश की संभावना बनी हैं। राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह से ही मौसम में पूरी तरह से ठंडक घुली है। आसमान में बादलों के छाने से तापमान में भी भारी गिरावट शहर के लोग महसूस कर रहे हैं। हल्की बारिश का दौर भी कुछ दिनों से प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में जारी है।

प्रदेश में 15 से 20 जून को बारिश का अनुमान
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, बैतूल, विदिशा, रायसेन सहित 37 जिलों में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 15 और भोपाल में 20 जून को मानसूनी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार को इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह
बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके 15 जून तक प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

छतरपुर, दमोह व शिवपुरी में चली लू
प्रदेश के पांच जिलों में लू के हालात बने हुए हैं। छतरपुर के बिजावर में एक दिन पूर्व 46.0, दमोह में 45.5, निवाड़ी 45.1, शिवपुरी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भोपाल में दिन का तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए, लेकिन पानी नहीं बरसा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story