MP Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन होने से हल्की बारिश की संभावना, चल सकती हैं तेज हवाएं

UP Weather Update
X
यूपी मौसम का हाल।
MP Weather Update: मौसम का मिजाज प्री-मानसून के चलते बदला है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने से धीमी और मध्यम गति से बरसात होने की संभावना है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज प्री-मानसून के चलते बदला है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने से धीमी और मध्यम गति से बरसात होने की संभावना बनी है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के बालाघाट-डिंडोरी क्षेत्र से मानसून प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का कहर जारी
मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में मानसून की सक्रियता को लेकर अब तक जो संभावनाएं बनी थीं, वह भी बेअसर रहीं।प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का कहर जारी है। दिन के तापमान हो रही बढ़ोत्तरी के साथ ही ग्वालियर क्षेत्र में लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सहित अन्य आसपास के जिलों में मानसून के एक्टिव होते ही तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

19-20 जून तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश में 19-20 जून तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी से यह प्रवेश कर सकता है। प्री मानसून के चलते प्रदेश के अलग अलग संभागों में मौसम की स्थिति अलग अलग बनी है। कहीं हल्के बादल छाए होने की संभावना है तों कहीं तेज धूप और गर्म हवाओं के झोंकों से गर्मी अपना असर दिखा सकती है।

अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। दक्षिणी हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में मानसून आने को लेकर संभावित तारीखें भी अब आगे बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को भी मौसम सुर्ख बना रहा है। राजधानी भोपाल में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story