A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल(संजीव सक्सेना)। राजधानी सहित प्रदेशभर के पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से डिप्लोमा के साथ हायर-सेकंडरी परीक्षा की तैयारी हो सकेगी। शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में विद्यार्थियों का अधिकतम एडमिशन करने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री में इंजीनियरिंग डिग्री के साथ साथ अन्य डिग्री कोर्स में शामिल होने के अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से हायर सेकंडरी परीक्षा (ओपन माध्यम से) में शामिल हो सकेंगे। विद्यार्थियों को 12वी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित संस्थान द्वारा कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाने को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।
रोजगार और नौकरी के लिए अवसर होंगे तैयार
अधिकारियों का कहना है कि पॉलीटेक्निक डिप्लोमा विद्यार्थियों का किसी भी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने का सपना साकार करना विभाग की प्राथमिकता है। इससे पॉलीटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद विद्यार्थी को रोजगार और नौकरी के लिए अवसर तैयार तो होगा ही, साथ ही उनको किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के अवसर की उपलब्धता भी हो सकेगी। प्रदेश के सभी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों की सीट्स पूर्ण रूप से भरने को लेकर व्यापक संचार के लिए कार्ययोजना बनाई गईहै। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बाबासाहब अंबेडकर योजना एवं जनजातीय विद्यार्थियों के लिए एकलव्य योजना के तहत संचालित संस्थाओं, पाठ्यक्रमों एवं उपलब्ध सीटों की संख्या सहित योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।
आरजीपीवी की प्लेसमेंट सेल बना रही कार्य योजना
तकनीकी शिक्षा के द्वारा जारी किए गए मैस्कॉट श्रुति एवं विद्युत का अधिकाधिक प्रयोग किया जाएगा। आरजीपीवी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल को विवि से संबद्ध सभी पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं नौकरी के अवसर प्रदान करने कार्ययोजना बनाई जा रही है। हर माह के किसी निश्चित दिन पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश में एक ही दिन में रोजगार मेला आयोजित हो सके।
