Logo
election banner
PM Modi Rally updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 24 अप्रैल को सागर और हरदा में चुनावी सभा के बाद भोपाल में मेगा रोड-शो करेंगे। प्रशासन ने इस दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है। रूट डायर्वसन भी किया गया है।

PM Modi Rally updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बैतूल संसदीय क्षेत्र के हरदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मप्र को बीरों को धरती बताया। कहा, भाजपा सरकार ने 10 साल में पीएम आवास, उज्जवला सिलेंडर, निशुल्क उपचार जैसे तमाम सुविधा दी है, जो आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर पर व्यापक बदलाव आया है। 

  • प्रधानमंत्री ने दावा किया इंडिया गठबंधन के लोग वन इयर वन पीएम के फार्मूला पर विचार कर रही है। यानी विपक्ष के लोग पीएम के कुर्सी का भी आक्शन करने लगे हैं। जनता से पूछा ऐसा होना चाहिए क्या? मैं आपको चेताना चाहता हूं। यह बहुत डरावना खेल है, देश को तबाह कर देगा। जाग जाइए, अपने वोट की ताक समझिए और देश को बचाने के लिए आगे आइए। 
  • किसानों को पर्याप्त सुविधा मिल, सरकार सहयोग करे तो अन्नदाता क्या कर सकता है, यह बैतूल के अन्नदाता ने मिसाल पेश की है। चारो ओर मूंग की फसल लहला रही है। 
  • साथियों 24 के इस चुनाव कांग्रेस की कलई खोलकर रख दी है। कांग्रेस का खतरनाक हिंडेन एजेंडा सामने आ चुका है। सेकुरिजम के नाम पर ढोंग करने वाली कांग्रेस ने सामजिक न्याय की हत्या की है। 
  • पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस दलित-आदिवासी और ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी है। बाबा साहब ने धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। लंबे विचार विमर्श के बाद उन्होंने धर्म आधारित आरक्षा का विरोध किया था। लेकिन कांग्रेस संविधान के मूल भावना के विपरीत जाकर धर्म आधारित आरक्षण लागू की। 
  • केंद्र कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने आंध्र प्रदेश में धर्म आधारित आरक्षण की शुरुआत की। लेकिन मंसूबों में सफल नहीं हो पाई। अब पर्दे के पीछे रहकर अपने मंसूबे को पूरा करना चाहती है।
  • कर्नाटका में कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण छीनने के लिए मुसलमानों को ओबीसी बना दिया। कांग्रेस की यह हरकत पूरे देश के ओबीसी समाज के लिए खतरे की घंटे है। 
  • तेलांगना के मुख्यमंत्री ने नाम लेकर कहा है कि वह मुसलवानों को अरक्षण दिलवाकर रहेंगे। 
  • कांग्रेस अब देश के लोगों की सम्पत्ति छीनकर अपने वोटबैंक में बांटना चाहती है। अगर किसी के पास एक ज्यादा मोटर साइकिल, एक से ज्यादा घर, एक से ज्यादा कार है तो कांग्रेस कानून बनाकर एक घर, बाइक और कार छीनकर अपने वोटबैंक को बांटना चाहती है। 
  • कांग्रेस एक्सरे कराना चाहती है। एक्सरे से वह आपके गहने, मंगलसूत्र, जमीन जायदाद पता कर आपसे छीनना चाहती है। 
  • कांग्रेस का एक और एजेंडा सामने आई है। वह विरासत टैक्स लगाकर आपकी सम्पत्ति लेना चाहती है। 2011 में भी कांग्रेस ने विरासत टैक्स की बात की थी। कांग्रेस एक नेता ने प्लानिंग कमीशन में 10 फीसदी टैक्स लगाने की बात कही थी। 

PM पीएम मोदी ने कहा सागर में 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले के बड़तूमा में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को संविधान विरोधी बताया। कहा, इसके नेता हमारी आस्था से खिलवाड़ करते हैं। विरासत टैक्स लगाकर हमारी आधी सम्पत्ति अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ओबीसी से आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं।    
  • पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र निर्माण के इस महापर्व में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पोलिंग जिताने का संकल्प लेते हुए कहा, घर जाकर मेरा एक काम करना। आस-पाड़ोस और रिश्तेदारों को मेरा प्रणाम कहना और वोटिंग के दिन सबसे पहले मतदान करना। आसपास के लोगों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाना।  
  • पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस मंदिर जाने वालों और मंदिर बनाने वालों से भी समस्या है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था सागर में रविदास मंदिर से बेहतर है कि रविदास विवि बनाने की बात कही थी। महान संत रविदास का यह आपमान करने वालों को हमेशा के लिए हटा देना चाहिए।
  • पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को भारत के संविधान और सामजिक मूल्यों से नफरत है। इसलिए यह हमारी आस्था से नफरत करती है। समाज को बांटने के लिए नए नए पैंंतरे लेकर आती है। कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताया और प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया। 
  • प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रही है, जोकि संविधान के खिलाफ है। 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान और बाबा साहब की पीठ पर छूरा घोंपा था। लोकसभा चुनाव में भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने की घोषणा की। कांग्रेस की कोशिश है कि एससी-एसटी और ओबीसी का 15 फीसदी आारक्षण धर्म विशेष के लोगों को देना चाहती है।   
  • पीएम मोदी ने कहा, कर्नाटका में कांग्रेस ने एक बार फिर मुसलमान की सभी जातियों को ओबीसी कोटे में डाल दिया। कांग्रेस यही फार्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है। इससे ओबीसी की जातियों का काफी नुकसान होगा। कांग्रेस ओबीसी की सबसे बड़ी दुश्मन है। जिसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। सामाजिक न्याय की हत्या की है। बाबा साहब और संविधान का अपमान किया है। 
  • मोदी ने कहा, 400 सीट में मुझे इसलिए चाहिए क्योंकि राज्यों कांग्रेस जो खेल खेलती है। उसे हमेशा के लिए खत्म करना है। मुझे दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के अधिकारों की रक्षा करनी है। 
  • साथियो कांग्रेस यहीं नहीं रुकने वाली। वह आपकी सम्मपत्ति का सर्वे कराना चाहती है। वह एक्सरे कराना चाहती है। लॉकर में रखे  गहने, मंगलसूत्र का पता करेगी और फिर इसे छीन लेगी। आपको क्या यह मंजूर है। आपके पास दो मकान है और दो गाड़ियां हैं तो एक घर और एक गाड़ी आपसे छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहती है। 
  • कांग्रेस का आज एक और कुचक्र सामने आया है। वह विरासत में टैक्स लगाना चाहती है। हमारे यहां तो माता-पिता और नाना-नानी तक बड़ी मेहनत से सम्मपत्ति बचाती है। लेकिन कांग्रेस सरकार बनी तो वह इस सम्पत्ति का 50 फीसदी हिस्सा टैक्स लगाकर ले लेगी।   

 

PM मोदी का कार्यक्रम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 2.35 बजे जबलपुर से हेलिकॉप्टर के जरिए सागर पहुंचेंगे। सागर के बड़तूमा में दोपहर 2.45 बजे से अपरान्ह 3.25 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। 3.40 बजे हरदा जिले के अबागांव खुर्द रवाना होंगे। यहां जनसभा के बाद शाम साढ़े 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे और पुरानी विधानसभा से रोशन पुरा अपेक्स बैंक तक करीब एक किमी रोड शो-करेंगे। 

20 दिन में 5वां मध्य प्रदेश दौरा 
चुनाव की तारीखें तय होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का 20 दिन में यह पांचवां मध्य प्रदेश दौरा है। पीएम मोदी हर उस सीट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां नए चेहरे उतारे गए हैं। पीएम मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में आशीष दुबे, 9 अप्रैल को बालाघाट में भारती पारदी, 14 अप्रैल को पिपरिया में चौधरी दर्शन सिंह और 19 अप्रैल को दमोह में राहुल लोधी के समर्थन में चुनावी सभाएं की। 

PM का नए चेहरों पर फोकस 
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सागर, हरदा और भोपाल में चुनावी सभाएं करेंगे। भोपाल और सागर में भी भाजपा ने नए चेहरे उतारे हैं। जबकि, बैतूल लोकसभा सीट से दुर्गदास उइके दूसरे बार मैदान में हैं, लेकिन हरदा में पीएम की सभा कराकर भाजपा होशंगाबाद, बैतूल और खंडवा के कुछ इलाकों को साधना चाहती है। 

2019 में 10 लोकसभा सीटों तक पहुंचे थे मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सात दौरे पर 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली की थी। छिंदवाड़ा छोड़कर भाजपा ने MP की सभी सीटें जीत ली थी। जबकि, पांच महीने पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस बार स्थतियां उलट हैं, पांच महीने पहले कांग्रेस विधानसभा का चुनाव बुरी तरह हारी है। उसके नेता और कार्यकर्ता निराश हैं। वहीं भाजपा दोगुने उत्साह से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी भी अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। दूसरे चरण के चुनाव से पहले ही उन्होंने 5 दौरे और सात सीटें कवर कर ली। 
 

5379487