नवरात्रि 2024: मां शारदा के भक्तों को रेलवे की सौगात, मैहर स्टेशन पर 14 यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज, देखें पूरी लिस्ट

Maihar Railway Station
X
Maihar Railway Station
Navratri 2024: रेलवे ने नवरात्रि पर दर्शनार्थियों को बड़ी सौगात दी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी गाड़ियों का अस्थाई हाल्ट निर्धारित किया है।

Navratri 2024: रेलवे ने नवरात्रि पर दर्शनार्थियों को बड़ी सौगात दी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी गाड़ियों का अस्थाई हाल्ट निर्धारित किया है। मां शारदा नवरात्रि मेले को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं को यह सुविधा दी है। मैहर स्टेशन पर 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 14 ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है। ये ट्रेनें इस अवधि में दोनों दिशाओं से आकर मैहर स्टेशन पर 5 मिनट ठहरने के बाद गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर 5 मिनट ठहरेंगी

list of trains

रात से ही लंबी कतारें
मैहर में स्थित माता शारदा मंदिर को शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि देवी सती के गले का हार मैहर में इसी स्थान पर गिरा था जिसके कारण इसे माई का हार कहा जाता था। कालांतर में यही मैहर हो गया। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा के दरबार मे आस्था का सैलाब उमड़ा। पहले दिन माता रानी के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात से ही लंबी कतारें लगा लीं। मातारानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story