A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Natural Gas reserves in MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर और दमोह जिले में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ( ongc) पिछले 4 साल से एमपी के विभिन्न जिलों में खोज कर रही है। ओएनजीसी ने सरकार को उत्खनन का प्लान बनाकर भेजा है। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद खनन का काम शुरू किया जाएगा। 

मीथेन से बनेगी एलपीजी और सीएनजी 
मध्य प्रदेश के आठ जिलों में छह ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जहां ओएनजीसी के अधिकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज कर रहे हैं। दमोह और छतरपुर में मीथेन गैस का भंडार मिलने का दावा किया गया है। इससे एलपीजी और सीएनजी गैस बनती है। एमपी में यदि उत्पादन शुरू होता है तो निश्चित ही आमजन को सीएनजी और एलपीजी की महंगाई से राहत मिलेगी। 

10 ब्लॉक में पेट्रोकेमिकल की खोज
राज्य सरकार ने पेट्रोकेमिकल की खोज के लिए 10 ब्लॉक में लाइसेंस दिए हैं। लेकिन अभी 6 में ही खोज चल रही है। एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिलने के बाद अन्य ब्लॉकों में भी जल्द खोज शुरू की जाएगी। यह ब्लॉक छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, सतना, नरसिंहपुर, रायसेन और जबलपुर जिले में हैं। दमोह और छतरपुर में प्राकृतिक गैस का बड़ा स्त्रोत मिला है। 

4 कुएं खोदकर किया गैस परीक्षण
ओएनजीसी की ओर से 2018  में मध्य प्रदेश के विंध्य बेसिन में गैस भंडार मिलने का अनुमान जताया था। तब उन्होंने बताया था कि गैस का यह भंडार 3,000 मीटर से अधिक गहराई पर है। ओएनजीसी ने अलग-अलग जगह चार कुएं खोदकर गैस का परीक्षण किया है। 

पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की होगी स्थापना 
प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने कहा, मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही चार अन्य ब्लॉकों में भी इसकी खोज शुरू करेगी। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। निवेशकों को भी सरकार की इस पहल से अवगत कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की जल्द स्थापना के निर्देश दिए हैं। जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन, वितरण और विपणन का कार्य करेगी।