Logo
election banner
MP Travel and Tourism: आज हम आपको मध्य प्रदेश में सर्दियों के मौसम में घूमने की बेस्ट जगह के बारे में बताएंगे। मध्य प्रदेश अपने इतिहास के साथ साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी मशहूर है।

MP Travel and Tourism: अगर आप मध्यप्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सर्दियां में इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे बेस्ट है।  भारत का दिल कहे जाने वाले  मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, कला और इतिहास के लिए जाना जाता है।

आज हम आपके लिए यहां के प्रसिद्द पर्यटन नगरों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

भोपाल(Bhopal)
प्रदेश की राजधानी होने के साथ -साथ ही भोपाल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भोपाल आएं है तो वन विहार नेशनल पार्क, लेक व्यू, हनुमान टेकरी और भोजपुर मंदिर जैसी जगह है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यही नहीं भोपाल संस्कृति, विरासत से जुड़ा एक बड़ा शहर है। इसके अलावा आप रानी महल, बिरला मंदिर, रायसेन फोर्ट भी जा सकते है। 

पचमढ़ी(Pachmarhi)
पचमढ़ी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक हिल स्टेशन है। इस जगह को ‘सतपुड़ा की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यह सतपुड़ा बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। यह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, भगवान शिव और महाभारत के पांडवों के लिए भी प्रसिद्ध है।

खजुराहो(Khajuraho)
अगर आपको  इतिहास से जुड़ी किसी जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश का खजुराहो आपके लिए सही जगह होगी। खजुराहो भारतीय वास्तुकला और संस्कृति से जुड़ी एक खास मिसाल पेश करता है। पर्यटकों को खजुराहो मंदिर जरूर जाना चाहिए। यह मंदिर प्राचीन और अद्भुत कला शैली के मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

उज्जैन(Ujjain)
मध्य प्रदेश की धार्मिक नागरी उज्जैन है। यहां स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। मंदिर में भस्म से महाकाल का श्रृंगार किया जाता है और रोजाना सुबह 4 बजे आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग की जाती है।

5379487