News in Brief, 28 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें 

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 28 November : मध्यप्रदेश में गुरुवार (28 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 28 November : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मध्य प्रदेश में 18 जजों के तबादले
एमपी हाईकोर्ट ने 18 जजों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 11 जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हैं, तो 7 जजों को फैमिली कोर्ट के खाली पदों पर पदस्थ किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य वक्फ ट्रिब्यूनल भोपाल के अध्यक्ष नवीर अहमद खान को हरदा का जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

पीएम मोदी की पत्नी जशोदा बेन इंदौर पहुंचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन बुधवार देर रात 11.30 बजे इंदौर पहुंचीं। जशोदा राजेंद्र नगर स्थित मनोज भागमल घर ठहरीं। गुरुवार दोपहर 2 बजे इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगी। महाकाल के दर्शन कर वे वापस इंदौर लौटेंगी। उज्जैन जाने से पहले इंदौर में सुबह साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पहुंचकर माधवनाथ महाराज की पूजा करेंगी। जशोदा बेन इससे पहले 2017 में इंदौर आई थीं, तब भी नाथ मंदिर दर्शन करने गई थीं। वे पहले भी कई बार सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आ चुकी हैं। उनके कई पारिवारिक मित्र इंदौर में रहते हैं।

सीएम मोहन आज जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंग्लैंड दौरा पूरा हो गया। तीन दिन में अलग-अलग उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात के बाद एमपी के लिए 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सीएम को मिले हैं। इंग्लैंड दौरे के अंतिम दिन सीएम लंदन की वार्विक यूनिवर्सिटी पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अब 28 से 30 नवंबर तक जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे म्यूनिख और स्टूटगार्ट में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहां के उद्योगपतियों को एमपी में इनवेस्ट की संभावनाएं बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 28 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

सिंहस्थ वर्ष 2028 के लिए संभाग स्तरीय समिति का गठन
राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 की तैयारियों के लिए संभाग स्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति आवश्यक अधोसंरचना की कार्ययोजना तैयार करने, इनके क्रियान्वयन की समीक्षा करने और मंत्रिपरिषद समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने का कार्य करेगी। उज्जैन संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति उज्जैन कलेक्टर सदस्य सचिव होंगे।

अभा नर्मदीय ब्राह्मण समागम 11 जनवरी से इंदौर में
अखिल भारतीय नर्मदीय ब्राह्मण समागम का आयोजन 11 और 12 जनवरी को इंदौर में किया जाएगा। यह आयोजन नर्मदा परिसर दशहरा मैदान में होगा। सम्मेलन में देशभर से समाज के लोग शामिल होंगे। इंदौर में होने वाले इस समागम को लेकर नर्मदा मंदिर सभागृह तुलसी नगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नार्मदीय सेवा समाज के सुशील बिल्लौरे आदि मौजूद थे।

जल संसाधन की विभागीय प्रतियोगिता 16 से 21 दिसंबर तक
मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं 16 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिता जबलपुर में होगी। इसका ट्रायल भोपाल में 29-30 नवंबर को होगा। इसमें क्रिकेट, कैरम, फुटबॉल, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और कबड्डी की प्रतियोगिता होगी।

कूनो नेशनल पार्क में दो शावकों की मौत
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता निर्वा द्वारा पांच दिन पहले जन्मे चार शावकों में से दो की मौत हो गई। बुधवार सुबह निरीक्षण दल को उनके शव क्षत-विक्षत हालत में मिले, जिसकी जानकारी शाम को पार्क अधिकारियों ने दी। डीएफओ आर थिरुक्कुरल ने बताया कि पार्क में मौजूद बाकी 12 वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं। 22 नवंबर को निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इन शावकों के जन्म होने पर खुशी जाहिर की थी।

दिसंबर में होंगे मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव
एमपी भाजपा कार्यालय में बीजेपी के मंडल और जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में सारे टारगेट के रिकॉर्ड को तोड़कर 1 करोड़ 72 लाख सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। अभी सक्रिय सदस्यता में लक्ष्य के करीब पहुंच गए हैं। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एमपी के सभी 60 जिलों में होगा। 30 दिसंबर को दिल्ली में संगठन पर्व की तीसरी कार्यशाला होगी। इसमें आगामी रणनीति बनेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story