News in Brief, 27 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 27 January: मध्यप्रदेश में सोमवार (27 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 27 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

बस हादसे में 13 की मौत, ड्राइवर को 10-10 साल की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार सिंह ने बस की टक्कर से ऑटो सवार 13 लोगों की मौत पर हर मौत में 10-10 साल की सजा सुनाई। हालांकि ये सजा साथ-साथ चलेगी, उसे 10 साल ही जेल में रहना होगा। यह फैसला चार साल पहले 23 मार्च 2021 को आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने हुए हादसे पर आया। बस चालक सुखदेव सिंह ने मुरैना से ग्वालियर आते समय मंगल दिवस पर पोषण आहार बना कर लौअ रहीं ऑटो सवार 12 महिला और ऑटो चालक को जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे में सभी 13 की मौत हो गई थी। कोर्ट ने चालक को जेल के अलावा 26 हजार जुर्माना भी लगाया है।

थार से युवक को कुचला, मौत
मध्यप्रदेश के भिंड में दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। 26 जनवरी को रौन इलाके में थार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है। दोनों को ग्वालियर रेफर किया है। मृतक के परिजन ने कहा कि थार ड्राइवर ने पुरानी रंजिश के चलते टक्कर मारी। घटना में 12वीं के छात्र शिव रावत उर्फ लकी की मौके पर ही मौत हो गई।

बाबा महाकाल को भांग, चंदन और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

महू में आज कांग्रेस का मेगा शो, राहुल, खड़गे और प्रियंका भरेंगे हुंकार
कांग्रेस सोमवार(27 जनवरी) को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन कर रही है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के सभा स्थल पर दो बड़े मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर 200 लोग बैठेंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित 95 लोग एआईसीसी के पदाधिकारी होंगे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इसी मंच पर बैठेंगे।

सीएम मोहन यादव का जापान दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार से 4 दिवसीय जापान दौरे पर रहेंगे। सीएम की यह यात्रा मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए है। इस दौरान मुख्यमंत्री टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे। 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। जापान यात्रा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में होगा।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 27 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

9वीं-11वीं के students गलती में करा सकेंगे सुधार
एमपी में कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट ने परीक्षा फॉर्म जमा करने के दौरान अगर कोई गलती की है तो वे उसमें सुधार करा सकते हैं। 15 अप्रैल तक छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करा सकेंगे। इसके संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ शर्तों के साथ नए नामांकन भी हो सकेंगे। 500 रुपए शुल्क लगेगा। दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे। कक्षा 9वी व 11वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट से नामांकन फार्म जमा कराए थे। इस नामांकन में दी गई जानकारी के आधार पर ही बोर्ड की मार्कशीट तैयार होगी। नामांकन के दौरान कुछ गलतियो की बात सामने आई। जिसके चलते मंडल जानकारी में सुधार करेगा।

सिंहस्थ के पहले शुरू होगा उज्जैन में मेडिकल कॉलेज
सिंहस्थ 2028 के पहले उज्जैन में मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। इसके लिए इसके भवन निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी। कॉलेज भवन का निर्माण मध्यप्रदेश भवन विकास निगम कर रहा है। डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नए शुरू होने जा रहे मेडिकल कॉलेज राजगढ़, छतरपुर, दमोह, मंडला, सिंगरौली, श्योपुर और बुदनी के साथ-साथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल छिंदवाड़ा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें भी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। शुक्ला ने सभी निर्माण कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए अद्यतन प्रगति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक होंगे पंजीयन
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन के लिये ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। गेहूँ उपार्जन के लिये समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story