News in Brief, 22 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 22 January: मध्यप्रदेश में बुधवार (22 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 22 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

महाकुंभ से लौट रहे दोस्तों की कार खाई में गिरी, मौत
मैहर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे पांच दोस्तों की कार सड़क पर अचानक आए गायों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार मालिक राहुल उर्फ संजय कुशवाहा (30) की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने सिविल अस्पताल, अमरपाटन में भर्ती कराया।

पुणे में इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करेगी MP सरकार
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी यानी बुधवार को इंटरैक्टिव सत्र पुणे में आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मकसद राज्य को उद्योगों के लिए एक अनुकूल स्थान दिलाना है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और कोयंबटूर में मिली सफलता के बाद पुणे का यह सत्र निवेशकों के लिए एक और सुनहरा अवसर है।

बाबा महाकाल का भांग चंदन और रजत मुकुट से शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर भांग, चंदन और रुद्राक्ष की माला से दिव्य शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

मध्यप्रदेश में आज से 8 मार्च तक होंगे कई कार्यक्रम
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के बुधवार (22 जनवरी) को 10 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 1:30 बजे से कार्यक्रम करेगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की सशक्त वाहिनी पर एक फिल्म का भी प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दसवीं वर्षगांठ पर 22 जनवरी से 8 मार्च तक सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महू में 27 को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राहुल-प्रियंका आएंगे
बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन होने वाला है। कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता महू में होंगे। यहीं से जय भीम, जय बापू, जय संविधान अभियान की शुरुआत करेंगे। अब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने पर सहमति बन चुकी है। सोनिया गांधी का आना अभी तय नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी मेंबर, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम भी शामिल होंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 22 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

PM नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को आएंगे भोपाल
भोपाल के मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) होनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें 20 देशों के 21 हजार से अधिक निवेशक हिस्सा लेंगे। सीएस अनुराग जैन के प्रशासनिक नेतृत्व में प्रधानमंत्री का भोपाल में पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अनुराग जैन ने हर स्तर पर चाक-चौबंध तैयारियों को देखा। सीएस ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से होगा।

महेश्वर में 24 जनवरी को होगी कैबिनेट बैठक
देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार दो नीति और एक मिशन समेत एमपी को कई बड़ी सौगातें दे सकती है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ अधिकारियों ने प्रमुख प्रस्तावों पर मंत्रालय में मंथन भी किया है। अलग-अलग दौर के मंथन अभी बाकी है। महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित रहेगी। वह महिला शासिका थीं और उन्होंने उद्योग धंधे, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक घाटों के पुर्नोद्धार, कुटीर एवं ग्रामोद्योगों की नींव रखने जैसे कई उदाहरण पेश किए थे।

शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को होगा मौन धारण
स्वतंत्रता संग्राम में जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और समस्त कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में भी इस दिन दो मिनट का मौन रख शहीदों का याद किया जाएगा। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक उपक्रमों में भी शहीद दिवस मनाया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story