MP Premier League ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। कई रिकॉर्ड बने, जानिए किसे कितनी कीमत मिली और कौन रहा सबसे महंगा।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MP Premier League) के ऑक्शन ने इस बार क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। युवा और उभरते खिलाड़ियों पर टीमों ने खुलकर बोली लगाई, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड कीमत हासिल कर सबका ध्यान खींचा। खास तौर पर मंगेश यादव और अक्षत रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बड़ा सवाल है कि, आखिर कौन बना इस लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बना और किसे कितनी कीमत मिली...जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

इस एमपील में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का नाम है आशुतोष शर्मा। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। उनके बाद दूसरे नंबर पर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का नाम अक्षत रघुवंशी है। उन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख में खरीदा है। आशुतोष शर्मा और अक्षत रघुवंशी के बाद तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा के लिए लगाईं गई। उन्हें भोपाल लेपर्ड्स ने 13.20 लाख में खरीदा है।

इसके बाद शिवांग कुमार, आवेश खान और शिवम शुक्ला का नाम आता है। शिवांग को बुंदेलखंड बुल्स में 13 लाख में खरीदा। वहीं आवेश को चम्बल घड़ियाल ने 8.20 लाख में खरीदा। शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। 

मंगेश यादव कितने में बिके?
मंगेश यादव को ग्वालियर चीताज ने 12 लाख रुपए में खरीदा। वे आवेश खान, माधव तिवारी, आशुतोष शर्मा, शिवांग कुमार, कुलदीप सेन, सारांश जैन, कुमार कार्तिकेय सिंह, अक्षत रघुवंशी, शिवम शुक्ला जैसे खिलाड़ियों की सूची में थे जिनका बेस प्राइज तीन लाख रुपए रखा गया था।

IPL में खेल रहे MP के ये खिलाड़ी
इस साल IPL में मध्यप्रदेश के ग्यारह खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव RCB के लिए खेल रहे हैं। आवेश खान और अक्षत रघुवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं। अनिकेत वर्मा और शिवांग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। वहीं, कुलदीप सेन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। माधव तिवारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।

MPL से जुड़ी खास बातें

  • नीलामी के लिए 244 खिलाड़ियों का पूल तैयार किया गया था। 
  • इनमे से 10 फ्रेंचाइजी टीम अपने लिए खिलाड़ी चुनेंगी।
  • इस बार तीन नई टीमें लीग में शामिल हुई हैं।
  • हर फ्रेंचाइज टीम को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया।