MP Open Board Exam 2024: कौन हैं गीता? पाकिस्तान से लौटने के बाद आज भोपाल में देंगी परीक्षा, क्या है मकसद

Geeta
X
Geeta
MP Open Board Exam 2024: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 10 साल पहले पाकिस्तान से भारत लौटकर आईं गीता भोपाल में परीक्षा देंगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे परीक्षा चलेगी।

MP Open Board Exam 2024: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8वीं की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे परीक्षा चलेगी। 28 मई तक चलने वाली परीक्षा में पाकिस्तान से 10 साल पहले भारत लौटी गीता भी शामिल होंगी। 2015 में पाकिस्तान से लौटी गीता (उम्र 33) भोपाल में परीक्षा देंगी। गीता को भोपाल के 1100 क्वार्टर इलाके में स्थित राजा भोज स्कूल में एग्जामिनेशन सेंटर मिला है।

एमपी ओपन बोर्ड दे रहा मूक-बधिर को मौका
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (ओपन स्कूल) इस साल 8वीं की परीक्षा में गीता के साथ ही 33 अन्य मूक-बधिर महिलाओं को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दे रहा है। गीता समेत इन सभी दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिलने वाली सभी सुविधाएं एग्जाम के दौरान दी जाएंगी।

जानें कौन हैं गीता
गीता का असली नाम राधा है। 20 साल पहले वह भटककर पाकिस्तान पहुंच गई थी। पाकिस्तान रेंजर्स को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेली बैठी हुई मिली थी। 26 अक्टूबर 2015 को पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के प्रयासों से मूक-बधिर गीता को भारत लाया गया था। पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद गीता 5 साल तक मध्य प्रदेश के इंदौर में रही थीं। इस दौरान उनके माता-पिता को खोजा गया था। गीता अभी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) जिले में रहती हैं।

आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहती हैं गीता
गीता पढ़ाई करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहती हैं। अगर गीता 8वीं की परीक्षा पास कर लेती हैं तो वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए कोटा के तहत सरकारी भर्ती के लिए पात्र बन सकती हैं। गीता छत्रपति संभाजीनगर स्थित एनजीओ प्रोग्रेसिव लाइफ सेंटर की मदद से अपनी कक्षा 8वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ मोनिका पुरोहित गीता को तैयारी करवा रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story