MP का लिटिल जीनियस: सिर्फ 9 सेकंड में रीबिक्स क्यूब सॉल्व कर देता है अयान, सोशल मीडिया पर लूट रहा वाहवाही

Mp ka little genius
X
Mp ka little genius
Mp ka little genius: मध्यप्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। ग्वालियर के रहने वाले 9 वर्ष के अयान काजी इन दिनों चर्चा में हैं। वे, 9 से 15 सेकेंड के बीच रीबिक्स क्यूब को हल कर देते हैं।

Mp ka Little Genius: रूबिक्स क्यूब देखने में जितना आसान लगता है, असल में इसे हल करना बेहद मुश्किल काम है। इस पज़ल को बच्चों से लेकर जवान तक हल करने की कोशिश में उलछे रहते हैं।मध्यप्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। ग्वालियर के रहने वाले 9 वर्ष के अयान काजी इन दिनों चर्चा में हैं। वे, 9 से 15 सेकंड के बीच रीबिक्स क्यूब को हल कर देते हैं। बता दें, इन दिनों काजी अयान फूफी के घर विदिशा आए हुए हैं। जो अपनी प्रतिभा से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यूट्यूब पर लोगों की पसंद काजी
बता दें, कक्षा 4 में अयान काजी पढ़ाई कर रहे हैं। वे बहुत ही तेज दिमाग के हैं। उन्होंने अपना यूट्यब चैनल भी बनाया है। जिस पर वे, इस तरह के वीडियो डालते हैं। यूट्यूब पर भी उनके वीडियो खूब पसंद किया जाता है।

रूबिक्स क्यूब क्या है?
आपने रूबिक्स क्यूब का नाम न सुना होगा। शायद आप इसे नाम से न जानते हों, पर आपने इसे खिलौनों की दुकानों में, या बच्चों से लेकर जवान लोगों के हाथों में जरूर देखा होगा। ये एक तरह का पज़ल है, जिसमें अलग-अलग रंग के छोटे बॉक्स होते हैं। उद्देश्य ये होता है कि क्यूब के हर साइड में एक तरह का रंग आ जाए। रंगों को सेट करने के लिए क्यूब आड़े-तिरछे अंदाज में मुड़ भी जाता है। आपको पहली बार में देखकर लगेगा कि ये तो बच्चों का खेल है, पर यकीन मानिए, इसे सॉल्व करना इतना कठिन है कि बहुत से लोग तो महीनों लगा देते हैं, पर इसे हल नहीं कर पाते. हालांकि, अमेरिका के मैक्स पार्क ने इस क्यूब को 3.13 सेकंड में सॉल्व कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story