Logo
नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च को बसें बंद रहेंगी। होली की भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी।

MP News: होली के त्योहार से पहले यात्रियों के लिए एक ओर जहां अच्छी खबर सामने आई है वहीं दूसरी ओर एक चिंता भरी खबर है। अच्छी खबर यह है कि, त्योहार में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। चिंताजनक खबर यह है कि, होली से पहले बस ऑपरेटर हड़ताल करने जा रहे हैं। कुछ बसों पर हड़ताल को लेकर पर्चे चिपकाए गए हैं जिसके अनुसार 2 मार्च को नई परिवहन नीति के विरोध में बस सेवा ठप्प रहेगी।

भोपाल मंडल से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
बताया जा रहा है कि, रीवा, भोपाल और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। भोपाल मंडल से चलने वाली स्पेशल ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है -

  • गाड़ी संख्या (02192/02191) 28 फरवरी 2026 को एक-एक ट्रिप चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 02186/02185 नंबर की ट्रेन 2 और 3 मार्च 2026 को दो-दो ट्रिप संचालित होगी।
  • भोपाल-रीवा स्पेशल (01704/01703) 5 मार्च 2026 को एक ट्रिप करेगी। 
  • रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668) 27 फरवरी व 2 मार्च को चलेगी।
  • रानी कमलापति-दानापुर वापसी में 28 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी।

यह भी पढ़ें: उज्जैन सेवाधाम आश्रम, 17 बच्चों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त

यह भी पढ़ें: नयाखेड़ा आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद दो मसूमों की तबीयत बिगड़ी

यह भी पढ़ें: नियमित किए जाने की मांग को लेकर जेपी अस्पताल में किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: इंदौर के भागीरथपुरा में फिर एक मौत

यह भी पढ़ें: भोपाल में धूल पर वार, निगम ने सड़कों पर उतारे स्प्रिंकलर

नई परिवहन नीति का विरोध 
जानकारी के अनुसार, नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च को बसे बंद रहेगी। बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल का ऐलान किया है। होली का त्योहार देखते हुए इस हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभाविक है कि, यदि बस सेवा बंद रहेगी तो अधिकतर यात्री ट्रेन से सफर करेंगे। ऐसे में ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जाएगी।

                                                                                                                                    2 मार्च को बसें बंद
5379487