MP by election 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बुधनी से राजकुमार पटेल को टिकट, विजयपुर से इन्हें उतारा

mp by election 2024
X
कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
MP by election 2024: कांग्रेस ने बुधनी विधासभा सीट से राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है।

MP by election 2024: मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों- बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बुधनी से राजकुमार पटेल को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। विजयपुर से कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजाप प्रत्याशी रामनिवास रावत से होगा।

कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल?
कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मूल रूप से बकतरा, बुधनी जिला सीहोर के रहने वाले डॉ. राजकुमार पटेल ने एमएससी, पीएचडी, एलएलबी का कोर्स किया है। राजनीति कैरियर की बात करें तो राजकुमार पटेल 1984 में एमवीएम कॉलेज भोपाल के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री जैसे पदों पर भी रहे हैं। वे 1993 में बुधनी से विधायक भी चुने गए थे। हालांकि 1998 में बुधनी से ही उनके बड़े भाई देवकुमार पटेल विधायक चुने गए।

कौन हैं मुकेश मल्होत्रा?
मुकेश मल्होत्रा ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन्होंने प्रियंका गांधी की उपस्थिती में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। रामनिवास रावत के भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। साल 2023 में मुकेश मल्होत्रा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जनता से उन्हें पूरा समर्थन मिला था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। उन्हें 45 हजार वोट मिले थे। मुकेश सहरिया समुदाय से आते हैं और क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। अब, कांग्रेस ने उन्हें विजयपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

13 नवंबर को होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देशभर के विभिन्न राज्यों के विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। एमपी में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मददान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। एमपी की बुधनी सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव के छोड़ने से खाली हुई है। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। वहीं, रामनिवास रावत के कांग्रेस से इस्तीफे देने की वजह से विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story