MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टॉपर्स के नाम की घोषणा की है। सीएम ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस बार 12th का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01 रहा। खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने इस बार 12th में टॉप किया है।
छात्र Direct Link के जरिए बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन, ऐप और SMS से भी तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
रिलल्ट के बारे में जरुरी आंकड़े
- 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।
- इस परीक्षा में 6 लाख 89 हजार 746 परीक्षार्थी शामिल हुए। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 6 लाख 13 हजार 634 तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 76 हजार 112 रही।
- 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा। यह पिछले 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।
- इस वर्ष 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं।
- 12वीं के नतीजों में शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा।
- 12वीं की बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में सर्वाधिक अंक वाणिज्य समूह की खुशी राय, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल और चांदनी विश्वकर्मा, अशासकीय गुरुदेव शिक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल द्वारा कुल 500 में से 494 अंक प्राप्त किए गए हैं।
- जिलों में झाबुआ पहले स्थान पर रहा और अनूपपुर दूसरे स्थान पर है।
ऐसे चेक करें MP Board 12th Result 2026
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये लिंक उपयोगी
12वीं का परीक्षा परिणाम ओनलाइन देखने के लिए छात्र और उनके परिजन इन वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
https://mpbse.mponline.gov.in
https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
इन वेबसाइट पर होम पेज पर 12वीं परीक्षा परिणाम के लिए लिंक दी गई है। जिस कक्षा का रिजल्ट देखना हो उस लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर अप्लिकेशन फॉर्म नंबर डालें।
स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा और इस रिजल्ट को आप पीडीएफ के रूप डाउनलोड कर सकते हैं।
SMS से रिजल्ट कैसे देखें
एमपी बोर्ड की क्लास 12वीं का रिजल्ट आप बिना इन्टरनेट के भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाईल नंबर के मेसेज बॉक्स में जाकर एक मेसेज टाइप करना होगा। 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए 'MPBSE12' लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।
12वीं में किसने किया था पिछले साल टॉप
12वीं कक्षा में साल 2025 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48 प्रतिशत था। सतना के प्रियाल द्विवेदी (मैथ - साइंस) ने 98.40 प्रतिशत लेकर पूरे स्टेट में टॉप किया था। इसके अलावा 2024 का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48%, 2023 का 55.28% और 2022 का 72.72% था।
बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स कितने
10वीं हो या 12वीं दोनों की कक्षाओं में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए इतने नंबर तो लाने ही होंगे। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहता है तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।
टॉपर्स को क्या मिलेगा
हर साल की तरह इस साल भी टॉप करने वाले छात्रों के लिए एमपी सरकार अपना खजाना खोल देगी। 12वीं टॉपर्स को 25 हजार रुपए और स्कूटी दी जाएगी। सीएम द्वारा टॉपर्स का भी सम्मान किया जाएगा।
फेल होने वाले छात्र न हों निराश
इस वर्ष हमने किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक (Supplementary) घोषित नहीं किया है। जो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, अनुत्तीर्ण हुए या अंक सुधारना चाहते हैं, वे निराश न हों। सरकार आपके साथ खड़ी है। 7 मई से "द्वितीय अवसर परीक्षा" आयोजित होगी, आप उसमें बैठें। जो रह गए हैं वह निराश न हो।